विदेशों में Made in India की धूम: जयशंकर ने मोजाम्बिक में भारत में बनी ट्रेन में किया सफर, कही ये बात
S Jaishankar Visit Mozambique: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंचे हैं। ये भारत के ओर से किसी विदेश मंत्री की पहली यात्रा है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को मोजाम्बिक पहुंचे थे। यहां उन्होंने देश की राजधानी मापुतो में मेड इन इंडिया ट्रेन में सवारी की। इस दौरान उनके साथ मोजाम्बिक के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर माटेउस मागला और रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस के मालिक राहुल मित्तल भी मौजूद रहे।
इस दौरान विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री के साथ ट्रेन नेटवर्क इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जलमार्ग कनेक्टिविटी का विस्तार करने में भारत की साझेदारी के बारे में चर्चा की। विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री माटेउस मागला के साथ चलती ट्रेन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एस जयशंकर ने पिछले साल मोजाम्बिक विधानसभा के अध्यक्ष एस्पेरांका बियास की भारत यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा- तब दोनों देशों के नेताओं के बीच राजनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी थी। उन्होंने मुझसे द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के लिए कहा था।
विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने राजधानी मापुतो के श्री विश्वाम्बर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर भी साझा की है।

आपको बता दें कि एस जयशंकर मोजाम्बिक की यात्रा करने वाले भारत के पहले विदेश मंत्री हैं। वह यहां शनिवार तक रहेंगे। इस दौरान इस दौरान वे अफ्रीकी देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेताओं के साथ वार्ता करेंगे।
इससे पहले एस जयशंकर युगांडा के दौरे पर थे जहां से वह मोजाम्बिक पहुंचे। राजधानी मापुतो पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी सहित देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की थी और व्यापार, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा की।
एस जयशंकर ने इसे लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा, " मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री और संचार मंत्री, मोजाम्बिक पोर्ट और रेल अथारिटी के अध्यक्ष माटेउस मगाला के साथ ग्रीन ट्रांसपोर्ट पर बातचीत। ट्रेन नेटवर्क, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जलमार्ग कनेक्टिविटी के विस्तार के बारे में बातचीत की। भारत इस संबंध में एक भरोसेमंद साझीदार है।"
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री माटेउस मगाला के साथ मापुतो से माचावा तक मेड इन इंडिया ट्रेन में सवारी की। इस यात्रा के लिए राइट्स के सीएमडी राहुल मित्तल की तारीफ करें।"
इससे पहले, जयशंकर ने अदीस अबाबा में संक्षिप्त ठहराव के दौरान इथियोपिया के अपने समकक्ष डेमेके मेकोनेन हसन से भी मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications