मिलिए फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैंक्रों की पत्‍नी ब्रिगेट से जो थी उनकी स्‍कूल टीचर और उनसे 24 वर्ष बड़ी हैं

फ्रांस के राष्‍ट्रपति 40 वर्षीय इमैनुएल मैंक्रों अपनी पहली भारत यात्रा पर आए हुए हैं। मैंक्रों के साथ उनकी पत्‍नी ब्रिगेट भी भारत आई हैं और ब्रिगेट, मैंक्रों से 24 वर्ष बड़ी हैं। पिछले वर्ष मई में मैंक्रों ने बतौर राष्‍ट्रपति फ्रांस की सत्‍ता संभाली थी।

पेरिस। फ्रांस के राष्‍ट्रपति 40 वर्षीय इमैनुएल मैंक्रों अपनी पहली भारत यात्रा पर आए हुए हैं। मैंक्रों के साथ उनकी पत्‍नी ब्रिगेट भी भारत आई हैं और ब्रिगेट, मैंक्रों से 24 वर्ष बड़ी हैं। पिछले वर्ष मई में मैंक्रों ने बतौर राष्‍ट्रपति फ्रांस की सत्‍ता संभाली थी। इमैनुएल फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्‍ट्रपति हैं और उनके चुनाव के साथ ही उनकी पत्‍नी ब्रिगेट पर भी सबकी नजरें गई थीं। मैक्रों की पत्‍नी ब्रिगेट एक ड्रामा टीचर थीं और एक स्‍कूल प्‍ले के दौरान ही मैक्रों अपनी टीचर के लिए प्‍यार महसूस करने लगे थे। जब से मैंक्रों भारत आए हैं हर कोई उनकी पत्‍नी के बारे में भी बात कर रहा है और उनके बारे में जानना चाहता है।

Recommended Video

    President Emmanuel Macron ने की थी 24 साल बड़ी Teacher से Marriage,Full Love Story |वनइंडिया हिंदी
    प्‍ले की डायरेक्‍टर से हुआ मैंक्रों को प्‍यार

    प्‍ले की डायरेक्‍टर से हुआ मैंक्रों को प्‍यार

    फ्रांस के नए राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों और उनकी पत्‍नी ब्रिगेट ट्रोगनेक्‍स की रिलेशनशिप भी उनके चुनाव प्रचार के समय से ही सबकों नजरों में थी। राष्‍ट्रपति मैंक्रों सिर्फ 16 वर्ष के थे जब उन्‍हें अपनी टीचर से प्‍यार हुआ। मैक्रों की पत्‍नी ब्रिगेट ड्रामा टीचर थीं और एक स्‍कूल प्‍ले के दौरान ही मैक्रों अपनी टीचर के लिए प्‍यार महसूस करने लगे थे। मैक्रों की टीचर उस प्‍ले की डायरेक्‍टर थीं और उस समय वह उनसे 24 वर्ष बड़ी थीं और उनकी उम्र 40 वर्ष थी।

    तीन बच्‍चों की मां और सात पोते-पोती ब्रिगेट के

    तीन बच्‍चों की मां और सात पोते-पोती ब्रिगेट के

    ब्रिगेट उस समय शादीशुदा थीं और तीन बच्‍चों की मां भी थीं। राष्‍ट्रपति मैंक्रों फ्रांस के कस्‍बे एमियंस के कैथोलिक स्‍कूल में पढ़ते थे और ब्रिगेट यहां पर फ्रेंच पढ़ाती थीं। हालांकि ब्रिगेट ने कभी इमैनुएल को फ्रेंच नहीं पढ़ाई लेकिन दोनों ने मिलकर एक प्‍ले लिखा जिसका डायरेक्‍शन इमैनुएल ने किया था। यह इमैनुएल का ही आ‍इडिया था कि वह दोनों ने इस प्‍ले को साथ लिखना चाहिए।

    मैक्रों की बुद्धिमता ने किया प्रभावित

    मैक्रों की बुद्धिमता ने किया प्रभावित

    साल 2016 में ब्रिगेट ने एक फ्रेंच न्‍यूज चैनल को इंटरव्‍यू दिया। इस इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा था, 'हमनें उस प्‍ले को लिखा और धीरे-धीरे मैं पूरी तरह से उस लड़के की बुद्धिमता से प्रभावित होने लगी थी।' ब्रिगेट के मुताबिक उसकी संस्‍कृति, उसकी चतुराई और उसके दिमाग ने मुझे काफी प्रभावित किया था।

    बैंकर से हुई थी शादी

    बैंकर से हुई थी शादी

    ब्रिगेट का जन्‍म एक रुढ़‍िवादी परिवार में हुआ था और वह छह भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। मैक्रों और उनका घर एमियंस में ही था। मैंक्रों से मिलने से पहले वह अपनी टीचिंग प्रोफेशन में आगे बढ़ रही थीं और उनकी शादी एक बैंकर आंद्रे लुईस अजिएरे से हुई। इस शादी से उन्‍हें तीन बच्‍चे हुए। आज 64 वर्ष की ब्रिगेट के सात पोते-पोती हैं और मैक्रों के लिए यह परिवार सबकुछ है।

    17 वर्ष की उम्र में मैंक्रों ने किया प्रपोज

    17 वर्ष की उम्र में मैंक्रों ने किया प्रपोज

    17 वर्ष की उम्र में मैंक्रों ने अपनी टीचर को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय मैक्रों आगे की पढ़ाई के लिए अपना शहर छोड़कर जा रहे थे। उन्‍होंने अपनी टीचर से कहा, 'आप चाहे जो करें, मैं आपसे शादी करुंगा।' वर्ष 2006 में ब्रिगेट ने अपने बैंकर पति को तलाक देकर वर्ष 2007 में मैक्रों से शादी कर ली। ब्रिगेट ने वर्ष 2016 में एक फ्रेंच मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'प्‍यार ने इस रास्‍ते में सबकुछ हार जाने को कहा और मुझे तलाक लेने पर मजबूर कर दिया।'

    माता पिता को मंजूर नहीं था रोमांस

    माता पिता को मंजूर नहीं था रोमांस

    मैक्रों के माता-पिता ने उनके इस रिश्‍ते को मंजूरी नहीं दी। उनके पिता ने ब्रिगेट से कहा कि जब तक उनका बेटा 18 वर्ष का न हो जाए वह उससे दूर रहें। मैक्रों ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आज वह जो कुछ भी हैं अपनी पत्‍नी ब्रिगेट की वजह से ही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+