कौन-कौन होगा नरेन्‍द्र मोदी की समारोह में शामिल, लॉटरी सिस्‍टम से अमेरिका करेगा फैसला

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का 28 सितंबर को न्‍यूयार्क सिटी में प्रतिष्ठित मैडिसन स्‍क्‍वायर गार्डन में आगमन होगा। नरेन्‍द्र मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके स्‍वागत समारोह में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का चयन लॉटरी प्रणाली के जरिये किया जायेगा। यह जानकारी मोदी के स्‍वागत समारोह के आयोजकों ने दी। इस उद्देश्य के लिए हाल ही में गठित भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी फाउंडेशन को सोमवार की मध्य रात्रि तक देश भर से करीब 20,000 आवेदन मिले हैं।

Prime Minister Narendra Modi

आवेदन सुदूर अलास्का और हवाई से भी आए हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 407 संगठनों और धार्मिक संस्‍थानों के सदस्‍यों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीम सोमवार तक थी। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जानकारी के अनुसार मैडिसन गार्डन में करीब 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। मंगलवार से फांउडेशन ने समारोह के लिए आम लोगों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है।

इस आयोजन से संबद्ध वेबसाइट ने कल कहा कि टिकट किसे दी जानी है, यह लॉटरी के जरिये तय किया जाएगा। अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक अंजू प्रीत ने कहा, वर्ष 1893 में जब स्वामी विवेकानंद (नरेंद्र नाथ दत्त) ने शिकागो में अपना भाषण दिया था तब मैं वहां उपस्थित नहीं थी। लेकिन अब मैं न्यूयार्क में दूसरे नरेंद्र के ऐतिहासिक भाषण को सुनने का मौका नहीं गंवाना चाहती। अंजू का वहां जाना टिकटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है लेकिन उनकी योजना समारोह में अपने बेटों को भी ले जाने की है। कार्यक्रम के लिए टिकट पर कोई शुल्क नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+