लंदन: पुलिस ने संदिग्ध आतंकी को मार गिराया, कई लोग चाकूबाजी में घायल
लंदन: पुलिस ने संदिग्ध आतंकी को मार गिराया, कई लोग चाकूबाजी में घायल
नई दिल्ली। लंदन की सड़कों पर एक बार फिर से उस वक्त दहशत मच गई जब एक संदिग्ध आतंकी लोगों को चाकू मारकर उन्हें घायल करने लगा। पुलिस ने आतंकी को मार गिराया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही इलाके को घेर कर संदिग्ध आतंकी को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन जब वो सरेंडर करने को तैयार नहीं हुआ और गोलियां चलाने लगा तो पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी। सुरक्षाबलों ने हमलावर को गोली मारी है। लंदन पुलिस ने इसे आतंकी घटना करार दिया है। गोली बारी में संदिग्ध आतंकी मारा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक हमला लंदन के स्ट्रीथम इलाके में हुआ है। पुलिस ने फौरन ही उस इलाके को थोड़ी देर के लिए बंद कर लोगों की आवाजाही को रोक दी। वहीं इस घटना में आतंकी ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि उन्होंने रविवार को करीब दो बजे गोलियां चलने की आवाज सुनी। उन्होंने देखा तो वहां अफरा-तफरी मची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications