लंदन के मेयर सादिक खान ने दिया ट्रंप को करारा जवाब
लंदन। लंदन के पहले मुस्लिम मेयर सादिक खान ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। इस बयान में ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका में मुसलमानों के अस्थायी प्रवेश पर प्रस्तावित रोक से खान को छूट दी जाएगी।

क्या कहा सादिक ने
खान ने कहा कि यह सिर्फ उनके बारे में नहीं है। यह उनके दोस्तों, मेरे परिवार और हर उस व्यक्ति के बारे में है जो दुनिया में कहीं भी उनके जैसी पृष्ठभूमि से आता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम को लेकर ट्रंप का अनभिज्ञ विचार अमेरिका और ब्रिटेन दोनों देशों को कम सुरक्षित बना सकते हैं। यह दुनिया भर में मुसलमानों को अलग थलग कर सकता है और आतंकवादी इसका फायदा उठा सकते हैं।
क्या कहा था ट्रंप ने
ट्रंप ने समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए साक्षात्कार में कहा था कि सादिक खान के नयी भूमिका संभालने को लेकर वह खुश हैं। साथ ही मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक वाली विवादित टिप्पणी के संदर्भ 'हमेशा अपवाद होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications