Live: वॉग, गावस्कर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी और मेादी
मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंच चुके हैं। आज दुनिया के 11वें सबसे मशहूर क्रिकेट ग्राउंड पर उनके सम्मान के साथ ही उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जहां पर 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे पर दुनिया की दिग्गज टीमें ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती हैं, वहां बॉक्सिंग डे से पहले मोदी, एबॉट के खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसी मैदान पर 26 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दिग्गजों के साथ मोदी
मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड पर मोदी के सम्मान में टोनी एबॉट की ओर से सम्मान समारोह दिया गया। इस मौके पर मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों, जैसे स्टीव वॉग, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वीवीएस लक्ष्मण, ग्लेन मैकग्रा और ऐसे ही क्रिकेटरों के बीच मौजूद थे।
इसके अलावा मैदान में वर्ल्ड कप 2015 की ट्रॉफी भी पेश की गई। आपको बता दें कि फरवरी और मार्च में होने वाला क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही होने वाला है।
लोकतंत्र से बंधे भारत और ऑस्ट्रेलिया
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया लोकतंत्र के आदर्शो से बंधे हुए हैं, जिसकी मदद से मनुष्य को आत्मिक रूप से फलने फूलने का अवसर मिलता है।
मोदी ने यहां ऑस्ट्रेलियाई संसद में अपने संबोधन में कहा, "हम लोकतंत्र के आदर्शो से बंधे हुए हैं। मैं सभी राष्ट्रों के लिए हमारे राष्ट्रों की तरह धन्य होने की कामना करता हूं, क्योंकि हमारे यहां चुनने स्वतंत्रता है, बोलने और हटाने का अधिकार है।"
उन्होंने कहा, "एक समय था, जब हम में से ज्यादातर लोग ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के दक्षिणी छोर पर स्थित दूर देश के रूप में देखते थे, लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नजरों में एशिया पैसेफिक और हिंद महासागरीय क्षेत्र का मुख्य केंद्र है।"मोदी के मुताबिक दुनिया में कुछ ही देश ऐसे हैं, जहां हमें अपने साथ ऑस्ट्रेलिया के जैसा ताल-मेल दिखाई देता है।
कौन-कौन से समझौते
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कला, संस्कृति, पर्यटन, सजायाफ्ता कैदियों के हस्तांतरण और नशीले दवाओं के कारोबार पर लगाम लगाने समेत पांच अहम समझौतों पर दस्तखत हुए। समझौतों पर दस्तखत के बाद पीएम टोनी एबॉट ने कहा कि भारत की ताकत को नकारा नहीं जा सकता है। भारत दुनिया में उभरता हुआ सुपरपावर है और लोकतंत्र के मामले में तो भारत पहले ही सुपरपावर बन चुका है।
सुनील गावस्कर और कपिल देव भी मौजूद
कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करने के बाद पीएम मेलबर्न पहुंचे चुके हैं। पीएम मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित विशेष दावत में हिस्सा लेंगे। इस दावत में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव भी शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी एबॉट 2015 में होने वाले विश्वकप की ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाएंगे।
इससे पहले आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई वॉर मेमोरियल पहुंचे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट और ऑस्ट्रेलिया सेना के आला अफसर भी थे। पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वॉर मेमोरियल की विजिटर्स बुक में अपने विचार लिखे और हस्ताक्षर भी किया।
एबॉट को गिफ्ट की मान सिंह ट्रॉफी
वॉर मेमोरियल में ही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबाट को मान सिंह ट्रॉफी भी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने एबट को 8 जून 1854 की लिखी ऐतिहासिक चिट्ठी भी भेंट की। ये चिट्ठी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जॉन लैंग ने ईस्ट इंडिया कंपनी को लिखी थी।
मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
इसके बाद पीएम मोदी का काफिला ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक सुबह 8 के करीब संसद भवन पहुंचा। ऑस्ट्रेलियाई संसद में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के पीएम टोनी एबॉट लगातार उनके साथ थे। सेना के बैंड ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications