गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा को मिला खास दोस्त का सहारा? बाहों में बाहें डाले पोस्ट किया वीडियो!
Akanksha Chamola Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। 'लॉक अप सीजन 2' के पहले ही एपिसोड में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह वीडियो उनके कई साल पुराने दोस्त और फैशन डिजाइनर कृष खत्री का है। वीडियो के साथ कृष ने आकांक्षा के लिए लंबा और भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की और शो के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुराने दोस्त ने लिखा भावुक संदेश
यह वीडियो सबसे पहले फैशन डिजाइनर कृष खत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। बाद में आकांक्षा चमोला ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। पोस्ट के साथ कृष ने लिखा कि कुछ लोग जिंदगी में आते हैं और परिवार का हिस्सा बन जाते हैं, आकांक्षा भी उनके लिए ऐसी ही हैं।


ये भी पढ़ें: 'सिम्पैथी कार्ड खेल कर जीता BB', तलाक के ऐलान पर बुरी तरह ट्रोल हुए गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला
उन्होंने लिखा कि शुरुआत से ही आकांक्षा बेहद सच्ची, दयालु और मजबूत इंसान रही हैं। वह अपने करीबियों का हर हाल में साथ देती हैं और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है।
'खुद जैसी हो, वैसी ही रहना'
कृष खत्री ने अपने संदेश में आकांक्षा को 'लॉक अप सीजन 2' के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि शो में खुद को बदलने की कोई जरूरत नहीं है। दुनिया को वही असली आकांक्षा देखने दो, जो निडर, ईमानदार, दयालु और मजबूत हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वह हर दिन आकांक्षा के लिए दुआ करेंगे और चाहते हैं कि वह इस सीजन की ट्रॉफी जीतकर घर लौटें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, उनके दिलों में वह पहले ही जीत चुकी हैं।

वीडियो में दिखाई दोनों की पुरानी दोस्ती
वीडियो में आकांक्षा चमोला बताती हैं कि उनकी और कृष खत्री की दोस्ती कई साल पुरानी है। वह कहती हैं कि दोनों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार जैसा है। वीडियो में दोनों की मजबूत बॉन्डिंग और सहज बातचीत भी देखने को मिलती है।

लॉक अप के लिए कृष ने डिजाइन किए हैं सभी आउटफिट
कृष खत्री सिर्फ आकांक्षा के पुराने दोस्त ही नहीं, बल्कि उनके फैशन डिजाइनर भी हैं। 'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा जो ड्रेस पहन रही हैं, उन्हें कृष ने ही डिजाइन किया है। यानी शो में उनका पूरा स्टाइल और लुक भी उनके करीबी दोस्त की मेहनत का नतीजा है।
ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना की जिंदगी में आया भूचाल, पत्नी आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में किया तलाक का ऐलान, बिग बॉस बनी वजह?












Click it and Unblock the Notifications