Lion Video: जंगल में इंसानी दखल शेर को नहीं आई पसंद, घुसा टेंट के अंदर, क्या हुआ अंजाम?
जंगल में इंसानों की दखल बढ़ती जा रही है। पहले इंसानों ने वहां पर पेड़ों को काटकर अपनी बस्तियां बना लीं, तो अब वाइल्ड लाइफ पार्कों में ट्रैकिंग, कैंपिंग जैसी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में इंसानों और खूंखार जानवरों का आमना-सामना आम बात है। अब सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जहां एक शेर इंसानों के टेंट में घुस गया। इसके बाद उसने जो किया वो हैरान कर देने वाला था। (वीडियो-नीचे)

यादगार हो गई ट्रिप
दरअसल 44 वर्षीय वन्यजीव फोटोग्राफर रॉबर्ट हॉफमेयर और उनके साथी एंड्रयू कैल्डवेल अफ्रीका के कालागादी ट्रांसफ्रंटियर पार्क (Kgalagadi Transfrontier Park) में जीवों को देखने गए थे। उन्होंने ऐसी कई यात्राएं की थीं, लेकिन ये वाली यादगार साबित हो गई। रॉबर्ट और एंड्रयू अफ्रीका में वन्यजीवों को फिल्माकर उसे मनोरंजक और सूचनात्मक ढंग से दुनिया के सामने रखते हैं।

अचानक आ धमका शेर
रॉबर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी सफारी कैंपिंग की पहली रात माबुसेहुब (Mabuasehube) में बिताई। वो सुबह जल्दी उठे और दूसरे दिन की अपनी तैयारी शुरू कर दी। जब वो ब्रश कर रहे थे, तभी उनको वहां पर हलचल दिखी। वो खतरे को भांप गए थे, ऐसे में तुरंत गाड़ी में बैठकर उसे लॉक कर लिया। वहां पर कुछ देर बार एक शेर आ गया। रॉबर्ड के मुताबिक Mabuasehube अपनी वाइल्ड लाइफ के लिए जाना जाता है, जहां पर शेर जैसे जीवों का दिखना आम बात है।

टेंट में घुसा शेर
वो उनसे मात्र 8 मीटर की दूरी पर था। उसकी आंखें दूर से ही रोशनी पड़ने पर चमक रही थीं। इसके बाद वो उनके टेंट के पास पहुंचा और उसमें घुस गया। वो अंदर उनके स्लीपिंग बैग के साथ कुछ कर रहा था। उन्होंने उसे अंदर से निकालने के लिए हार्न बजाया, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वो टेंट के अंदर ही इधर-उधर करता रहा।

काफी देर तक की मनमानी
रॉबर्ट और एंड्रयू की हालत खराब थी। उनको अपने सामान के टूटने का डर सता रहा था, लेकिन शेर बेखौफ था। कुछ देर तक वो अंदर रहा, इसके बाद वो उनका स्लीपिंग बैग लेकर निकलने लगा। हालांकि वो उसके मुंह से छूट गया और वो आगे बढ़ गया। उसको डराने के लिए दोनों ने गाड़ी आगे बढ़ाई और कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन शेर अपनी मनमानी करता रहा।

क्या-क्या हुआ नुकसान?
टेंट से बाहर निकलने के बाद भी वो जंगल में नहीं भागा। वो काफी देर तक वहां मंडराता रहा। बाद में वो खुद ही चला गया। जब दोनों ने टेंट का जायजा लिया, तो उन्हें वो कई जगहों पर फटा मिला। शेर ने उसे अपने नुकीले दांतों से फाड़ दिया था। बाद में उन्होंने अपना सारा सामान गाड़ी में रखा और आगे बढ़ गए।












Click it and Unblock the Notifications