Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रिटेन के विंडसर महल में 'भूत' देखकर डर गई थीं महारानी! क्या यहां प्रेत-आत्मा आज भी मचाते हैं कोहराम...?

विंडसर कैसल में भूत को देखने के बाद भी महारानी एलिजाबेथ को यही शाही महल सबसे ज्यादा पसंद था। कहा जाता है कि क्वीन अक्सर अपना कीमती समय यहीं पर आकर व्यतीत करती थीं।

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth -II) ने अपने महल विंडसर कैसल में भूत देखकर डर गई थीं। मिरर की रिपोर्ट में कहा गया है कि, जब क्वीन एलिजाबेथ अपनी बहन राजकुमारी मार्गरेट के साथ महल में थीं, उस समय उन्होंने पूर्व महारानी एलिजाबेथ प्रथम का भूत देखा था। यह भूत महल में लाइब्रेरी के पास घूम रहा था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि विंडसर महल शाही परिवार के सबसे प्रेतवाधित घरों में से एक है। मिरर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विंडसर कैसल में भूत-प्रेत से लेकर सैनिकों को सलामी और हड्डियों की चोरी की कई कहानियां भी हैं।

विंडसर कैसल में भूत

विंडसर कैसल में भूत

रिपोर्ट के मुताबिक, विंडसर कैसल में भूत को देखने के बाद भी महारानी एलिजाबेथ को यही शाही महल सबसे ज्यादा पसंद था। वह अक्सर अपना कीमती समय यहीं पर आकर व्यतीत करती थीं। रिपोर्ट में कई महल से जुड़े कई डरावने किस्से अब निकल कर सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने काफी लंबे समय तक खिड़की के बाहर से किंग जार्ज तृतीय की आत्मा को लाइब्रेरी के नीचे कमरे में प्रतीक्षा करते हुए देखा है। किंग जॉर्ज तृतीय के भूत को भी विंडसर कैसल में कई बार देखे जाने का दावा किया गया है।

महल में शाही भूत! क्वीन एलिजाबेथ प्रथम दिखीं

महल में शाही भूत! क्वीन एलिजाबेथ प्रथम दिखीं

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विंडसर सिर्फ एकमात्र ऐसी शाही जगह नहीं है जहां भूतों को देखा गया है। महारानी के महल के बारे में कई लोगों का मानना है कि यहां पर पूर्व राजाओं और रानियों के भूत देखे गए हैं। इनकी तादाद 20 से ज्यादा हो सकती है। ये भूत महल में घूमते हैं। महारानी और राजकुमारी मार्गरेट ने पूर्व महारानी एलिजाबेथ प्रथम के भूत को देखने का दावा किया था। उन्‍होंने बताया था कि महारानी की प्रेतआत्मा अध्ययन कक्ष के आसपास घूम रही थी। इस भूत के कदमों की आहट उसके आने से पहले सुनाई दे रही थी।

हेनरी अष्टम का भूत देखे जाने का दावा

हेनरी अष्टम का भूत देखे जाने का दावा

इसके अलावा हेनरी अष्‍टम को भी कैसल के अंदर देखा गया था लेकिन बाद में वे दीवारों के जरिए गायब हो गए। यही नहीं उनकी पत्‍नी अन्‍ने बोलेयन को रोते हुए कथित रूप से देखा गया था। अन्‍ने की हत्‍या कर दी गई थी। ब्रिटिश की दिवंगत महारानी के इस दावे के बाद महल में भूत के कई किस्से लोगों ने सुने। लोग कहते हैं कि आज भी महल में शाही राजघराने के लोग रात के अंधेरे में चहल-कदमी करते हैं।

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने लंबे समय तक शासन किया

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने लंबे समय तक शासन किया

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल तक शासन करने के बाद सितंबर में 96 वर्ष की आयु में बाल्मोरल में निधन हो गया था।

(Photo Credit: Twitter)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+