Las Vegas: पैड्डॉक ने हमले से पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, हत्यारे के बारें में अब तक की 4 बातें

लॉस वेगास। लास वेगास में हुई फायरिंग अमेरिकी मॉडर्न इतिहास की सबसे दुखद घटना में से एक है। कसीनो के म्यूजिक कॉन्सर्ट में बंदूक लेकर घुसा 64 साल के स्टीफन पैड्डॉक ने 59 लोगों की हत्या और करीब 600 को जख्मी कर दिया। सैकड़ों एफबीआई अधिकारी इस पूरी घटना पर छानबीन करने में जुटी गई है। शुरुआती तथ्यों से पता चला है कि पैड्डॉक ने कॉन्सर्ट हॉल में नरंसहार मचाकर खुद को ही गोली मारकर हत्या कर दी। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आतंकी संगठन ISIS ने पैड्डॉक को अपना सॉल्जर बताया है। हालांकि, एफबीआई ने इसे आतंकी घटना होने से इनकार किया है।

पैड्डॉक ने कुछ महीनों पहले अपनाया था इस्लाम धर्म

पैड्डॉक ने कुछ महीनों पहले अपनाया था इस्लाम धर्म

लास वेगास नरसंहार की जिम्मेदारी आतंकी सगंठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। अमाक न्यूज के जरिए ISIS ने एक बयान जारी कर कहा कि पैड्डॉक हमारा 'सॉल्जर' था। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में कुछ महीनों पहले पैड्डॉक ने इस्लाम धर्म अपनाया था। हालांकि, अमेरिकी इन्वेस्टिगेशन टीम एफबीआई के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि पैड्डॉक का ISIS से कोई संबंध नहीं था। गौरतलब है कि पश्चिमी देशों में ज्यादातर हमलों के पीछे आतंकी साजिश ना होने के बावजूद भी कई बार इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी सगंठन ले लेते हैं, ताकि माहौल को और ज्यादा बिगाड़ा जा सके।

जूए के कर्ज में डूब चुका था पैड्डॉक

जूए के कर्ज में डूब चुका था पैड्डॉक

अब तक की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्टीफन पैड्डॉक बहुत बड़ा जुए का खिलाड़ी था। उसके भाई एरिक ने बताया कि पैड्डॉक एक बार कसीनो में ऑनलाइन जुआ खेलकर 2,50,000 डॉलर जुटाए थे। जुए से पैड्डॉक ने फ्लोरिडा, नेवादा, कैलिफोर्निया में अपनी प्रोपर्टी जमा कर रखी थी। फिलहाल आशंका तो यह लगाई जा रही है कि पैड्डॉक पिछले कुछ महीनों से जूए के कर्ज में डूबा हुआ था।

पैड्डॉक को विरासत में मिला था उसका 'सनकीपन'

पैड्डॉक को विरासत में मिला था उसका 'सनकीपन'

इन्वेस्टिगेशन टीम इस हत्यारे के जीवन के बारे में छानबीन कर रही है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, पैड्डॉक का पिता भी एक अपराधी तो था ही साथ में मेंटल डिसऑर्डर भी था। उसे यह हिंसा विरासत में मिली है। पैड्डॉक के पिता भी एक बहुत बड़ा बैंक लुटेरा और एफबीआई की मॉस्टवांटेड लिस्ट में था। उसके पिता की हाल ही में कुछ सालों पहले मौत हुई है।

लास वेगास हिंसा पर हो रही है राजनीति

लास वेगास हिंसा पर हो रही है राजनीति

लास वेगास हिंसा के बाद अमेरिका की राजनीति दो धड़ों में बंट चुकी है। अमेरिकी राइट विंग के राजनेताओं ने बिना किसी सबूत के पैड्डॉक को लेफ्ट विंग मैंबर्स से जोड़ा है। कई सारे ब्लॉग में पैड्डॉक को एंटी ट्रप करार दिया जा रहा है। इस घटना को लेकर हिलेरी क्लिंटन ने ट्वीट कर कहा कि "हमारा दुःख कम नही हो रहा है। हमें इस घटना को राजनीति से अलग करने की जरूरत है। ऐसी घटना फिर कभी ना हो इसके लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत है''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+