Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंजन में छेद के चलते कतर एयरवेज को करानी पड़ी फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सुरक्षित उतरे तो यात्रियों ने....

नई दिल्ली। कतर एयरवेज की एक फ्लाइट के इंजन में छेद हो जाने के चलते उसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने दोहा में वापस लैंडिंग से पहले लगभग एक दर्जन चक्कर मारे। जब विमान नीचे उतरा तब जाकर उसमें हुए डेमेज की जानकारी यात्रियों का लगी। काफी घबराहट के बाद जब सभी यात्री नीचे उतरे तो उन्होंने खुशी से तालियां बजाईं।

Large hole in plane’s engine made the qatar airways flight for emergency landing

फ्लाइट को सुबह 4.45 पर ऑकलैंड पहुंचना था लेकिन इस सब के चलते ये पूरे 5 घंटे लेट हो गई। कतर एयरवेज ने इस बात की पुष्टि की कि दोहा से ऑकलैंड हवाई अड्डे के लिए उड़ान QR920 टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी के कारण आपातकाल के चलते लैंड करानी पड़ी और इसे हमद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लाया गया।

कतर के विमान में इस बड़ी परेशान के चलते कई लोगों को अपनी कनैक्टिंग फ्लाइट मिस करनी पड़ी। दोहा और ऑकलैंड के बीच 17 घंटे की उड़ान के लिए विमान को लगभग 170,000 लीटर ईंधन से भरा गया था। यह सिंगापुर से न्यूयॉर्क के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नॉन-स्टॉप उड़ान है। इंजन फेल होने से पहले रविवार को विमान करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। यह 1 घंटे और 19 मिनट बाद दोहा पर लौट आया।

यह भी पढ़ें- आखिरी समय पर रनवे से वापस लौटा इंडिगो का विमान, नितिन गडकरी भी थे सवार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+