युद्ध का मैदान बना पाकिस्तान, कई शहरों में बिगड़े हालात, इमरान ने देश को गृहयुद्ध में झोंका?
पाकि्स्तान में मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आजादी मार्च निकाली है। इस मार्च को रोकने के लिए सरकार की तरफ से हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं।
लाहौर, 25 मार्च : पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) और उनके समर्थकों के आज निकलने वाले विरोध मार्च पर रोक के बाद इसे विफल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सड़कें सील कर दी गई हैं और इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इस्लामाबाद चलो!
जानकारी के मुताबिक शहबाज शरीफ सरकार का कहना है कि वह पीटीआई के भ्रामक एजेंडे के प्रचार को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठा रही है। 69 वर्षीय इमरान खान ने शनिवार को ऐलान किया था कि वे नेशनल असेंबली भंग कर जल्दी चुनाव की मांग को लेकर 25 मई को अपने समर्थकों के साथ लाहौर से इस्लामाबाद कूच करेंगे।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी तोड़ी
पुलिस के अनुसार श्रीनगर राजमार्ग से विरोध मार्च में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही, डी- चौक से भी इमरान के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मार्च के दौरान पुलिस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री यास्मीन राशिद की कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनके कार की विंडोस्क्रीन तोड़ दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पुलिस ने पूर्व मंत्री को रोकने के लिए डंडो का इस्तेमाल किया। हालांकि, इसके बावजूद भी यास्मीन की कार आगे बढ़ती रही।
कई इलाकों में धारा 144 लागू
पाकिस्तान सरकार ने लाहौर, कराची व रावलपिंडी में रैली रोकने के लिए धारा 144 लगा दी है। कुछ अन्य शहरों में भी प्रतिबंधात्मक धारा लगाई गई है। पंजाब प्रांत के गृह सचिव सैयद अली मुर्तजा ने कहा कि पुलिस की मदद के लिए पाक रेंजर्स तैनात किए गए हैं। अन्य जिलों से भी 4 हजार से ज्यादा जवानों को इस्लामाबाद बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक लाहौर के बत्ती चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर लगाए गए बैरिकेडिंग को हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसु गैस के गोले दागे।
बड़ी संख्या में विरोध मार्च में शामिल हों
पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने अपनी रैली में लोगों को बड़ी तादाद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बुधवार की रैली से पूर्व पेशावर में अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद इमरान खान ने कहा कि वह 25 मई को श्रीनगर राजमार्ग पर दोपहर तीन बजे लोगों से मिलेंगे। इमरान ने अपने मार्च के उद्देश्य के बारे में भी बताया था। ।
जल्द चुनाव नहीं कराए जाएंगे
दूसरी तरफ पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान खान की जल्दी चुनाव कराए जाने की मांग ठुकरा दी है। सरकार ने कहा कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी और चुनाव अगले साल ही होंगे। शरीफ सरकार ने पहले इमरान की पार्टी को विरोध मार्च की इजाजत दे दी थी, लेकिन रैली में हिंसा व अशांति की आशंका को देखते हुए मंगलवार को अनुमति वापस ले ली।
पीटीआई के 100 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को जल्दी चुनाव कराने की मांग को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च करने के खिलाफ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि यह गिरफ्तारी सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन के कहने पर की गई थी। सोमवार देर रात पीटीआई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई शुरू की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications