तुर्की में पुलिस कांपलेक्स में धमाका, 5 की मौत 39 घायल
अंकारा। भारत के बाद अब तुर्की में भी आतंकियों ने कार में बम धमाका किया है। यहां बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 39 लोग घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार कुर्दिश आतंकियों ने इस बम धमाके को अंजाम दिया है।
आतंकियों से लोहा लेने के लिए जकार्ता की सड़क पर उतरे टैंक

हमला दियारबकीर इलाके में पुलिस कांपलेक्स में कार में यह बम धमाका किया है। धमाका देर रात को किया गया है। इस हमले को कुर्दिश वर्कर्स पार्टी के आतंकियों ने अंजाम दिया है। हमला स्थानीय समय के अनुसार रात को 11.30 बजे हमला किया गया था।
धमाके के बाद आतंकियों ने इलाके में सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरु कर दी, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में पुलिस के दो रिश्तेदारों की मौत हुई है जबकि तीन अन्य लोगों की शव भी बरामद किये गये हैं जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जबकि घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन का कहना है कि आतंकी पार्टी पीकेके तुर्की में कुर्दिश लोगों के एकक्षत्र राज्य की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications