जानिए, कौन हैं मलाला यूसुफजई के पति असर मलिक? क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी पहली मुलाकात!
इस्लामाबाद, 10 नवंबर। जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने पाकिस्तान के असर मलिक के साथ निकाह किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अपने जीवन के नए अध्याय को शुरू करने के लिए मलाला और असर को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच लोग मलाला यूसुफजई के पति असर मलिक के बारे में जानने के लिए काफी खोजबीन कर रहे हैं। ज्यादातर लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं 'कौन हैं असर मलिक'?

असर मलिक का पाकिस्तान क्रिकेट से है नाता
मलाला यूसुफजई और असर मलिक ने बर्मिंघम में सादे समारोह में शादी की। इस दौरान उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद रहे। अगर आप भी मलाला के पति के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि उनका ताल्लुक पाकिस्तान क्रिकेट से है। हालांकि वह कोई खिलाड़ी या क्रिकेटर नहीं है लेकिन असर मलिक पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत हैं।

प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं असर मलिक
पिछले साल मई में ही उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का जनरल मैनेजर पद सौंपा गया था। वह पाकिस्तान की टी20 टूर्नामेंट पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा असर मलिक एक प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी का भी संचालन कर चुके हैं। शादी से पहले भी मलाला और असर की मुलाकात स्टेडियम में हो चुकी है। कई लोगों का दावा है कि मलाला और असर की शादी लव मैरिज है।
Recommended Video

लाहौर से पूरी की पढ़ाई
असर मलिक का जन्म लाहौर में हुआ और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने साल 2012 में लाहौर यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली। असर शुरू से ही पाकिस्तान स्पोर्ट्स से जुड़े रहे हैं, वह एलएमएस पाकिस्तान के को-फाउंडर भी हैं। इतना ही नहीं वह पीएसएल की मुल्तान सुल्तान टीम के खिलाड़ियों के लिए एक डेवलेपमेंट प्रोग्राम भी चलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी असर मलिक काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

क्रिकेट मैच के दौरान मलाला से हुई मुलाकात!
मलाला यूसुफजई से शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर असर मलिक का चर्चा जोरों पर है। लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। शादी की तस्वीरें मलाला और असर ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तों यह स्पष्ट नहीं है कि मलाला और असर की पहली मुलाकात कब हुई लेकिन इंस्टाग्राम पर एक फोटो के मुताबिक जून 2019 में दोनों की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।

ऐसे बनीं 'मलाला'
आपको बता दें कि जब मलाला 15 साल की थीं तो साल 2012 स्कूल जाते समय में अफगान तालिबान की एक शाखा तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। लंदन कई महीने तक चले इलाज के बाद वह ठीक हुईं। दरअसल, मलाला अपने गृह नगर पाकिस्तान की स्वात घाटी में लड़कियों की शिक्षा को लेकर जागरुकता फैलाने का काम करती थीं, जो तालिबान को नागवार गुजरी। इलाज के बाद ब्रिटेन सरकार ने मलाला को उनके परिवार सहित नागरिता दी थी। इसके बाद मलाला ने 'आईएम मलाला' नाम से एक किताब लिखी जो दुनियाभर में लोकप्रिय हुई।
यह भी पढ़ें: मलाला यूसुफजई ने पहली बार अफगानिस्तान पर खोला मुंह, तालिबान को लेकर कही बड़ी बात, मचेगा बवाल












Click it and Unblock the Notifications