ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री Liz Truss की कितनी है संपत्ति, कहां कहां हैं बंगले, जानिए सबकुछ...
लंदन, 05 सितंबरः कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गयी हैं। बोरिस जॉनसन के पद से हटने के पीएम पद के लिए लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच चुनाव हुआ था जिसमें ट्रस को जीत मिली है। यह पहली बार है जब ब्रिटेन के पीएम पद की घोषणा बकिंघम पैलेस से नहीं बल्कि स्कॉटलैंड से हुआ है। दरअसल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ इस समय स्कॉटलैंड के बलमॉरल पैलेस में है। ऐसे में यह ऐलान बलमॉरल पैलेस से हुआ है।

वोटरों को नहीं लुभा पाए सुनक
चुनाव से पहले ऋषि सुनक ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की बात की तो वहीं लिज ट्रस ने कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही टैक्स में कटौती करने का भरोसा दिलाया। चुनाव के शुरुआती दिनों में ये दावा किया जा रहा था कि ऋषि सुनक अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। अंतिम दो प्रत्याशी चुने जाने तक हर राउंड में वह अव्वल रहे। लेकिन पीएम पद के लिए अंतिम दो दावेदार तय हो जाने के बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया ऋषि सुनक का दावा कमजोर होता चला गया।

तय थी लिज ट्रस की जीत
इस चुनाव से पहले भी लिज ट्रस की जीत तय मानी जा रही थी। चनाव परिणाम से पहले हुए सभी सर्वे में लिज ट्रस, कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनकर उभरीं। उन्हें ऋषि सुनक के खिलाफ अच्छी-खासी बढ़त मिली थी। ब्रिटेन में सुनक की छवि जॉनसन की गद्दी हथियाने वाले की बन गयी, जिसका उन्हें नुकसान हुआ। सुनक ने ही जॉनसन के खिलाफ इस्तीफा देकर बगावत शुरू की थी।

ऋषि की तुलना में ट्रस की संपत्ति
पीएम पद के प्रतिद्वंदी रहे ऋषि सुनक की तुलना में लिज ट्रस की संपत्ति मामूली है। ऋषि सुनक नेता बनने से पहले इंवेस्टमेंट बैंकर, गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक थे। बाद में वे दो हेज फंडों में हिस्सेदार भी रहे। इसके अलावा सांसद और चांसलर के रूप में उनका सरकारी वेतन 1,51,649 पाउंड है। इसके साथ ही ऋषि सुनक भारत के टेक दिग्गज और इंफोसिस के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति के दामाद हैं। ऋषि की 42 वर्षीय पत्नी अक्षता मूर्ति के पास लगभग एक अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये मूल्य के इंफोसिस के शेयर मौजूद हैं। द टाइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दंपत्ति की निजी संपत्ति लगभग 430 मिलियन पाउंड आंकी गई है, जो उन्हें महारानी से अधिक अमीर बनाती है। महारानी की संपत्ति 350 मिलियन पाउंड है।

शेवनिंग हाउस में भी है संपत्ति
47 वर्षीय लिज ट्रस कैबिनेट सदस्य के रूप में अपने परिवार के साथनॉरफॉक के ब्रेकलैंड जिले में स्थित थेटफोर्ड शहर में तीन 3 बेडरूम वाले घर में अपने पति और बेटियों संग रहती हैं। राइटमोव के मुताबिक लिज ट्रस ने 2021-22 में औसतन 336,506 पाउंड यानी 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति बेची है। नॉरफॉक के घर के अलावा लिज ट्रस के पास लंदन की भी एक संपत्ति है। हालांकि यह संपत्ति कहां है, इसके बारे में ठीक-ठीक किसी को भी पता नहीं है। लिज ट्रस के पास केंट में ग्रेड-1 सूचीबद्ध शेवनिंग हाउस है। जहां 3000 एकड़ में एक देशी हवेली है जिसमें एक झील, भूलभुलैया और एक डबल हेक्सागोनल दीवार वाला किचन गार्डन है। सेवनोक्स और बिगगिन के स्थित यह शेवनिंग हाउस 800 साल पुराना है। लिज ट्रस यहां अपनी व्यवसायिक बैठकों को अंजाम देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications