अमेरिका के हर नागरिक को फ्री में कोविड-19 की वैक्सीन देने वाले व्हाइट हाउस के प्लान की खास बातें
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए तय प्रशासन के नेशनल वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन प्लान का ऐलान किया। ट्रंप ने बताया कि देश के हर नागरिक को कोविड-19 वैक्सीन का डोज पूरी तरह से मुफ्त में मिलेगा। ट्रंप ने अपने इस ऐलान को अब तक का सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे आधुनिक, वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन प्लान करार दिया है।

Recommended Video
Coronavirus Vaccine Update: Donald Trump का प्लान,जनवरी से US में मुफ्त मिलेगी डोज | वनइंडिया हिंदी
वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को मिला कोड नेम
राष्ट्रपति ट्रंप की मानें तो अमेरिकी इतिहास में यह अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रयास हैं जिसके तहत देश के नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन दी जाएगी।अमेरिका में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक देश में इस समय 6.8 मिलियन कोरोना पीड़ित हैं। एक नजर डालिए उस प्लान पर जिसके तहत फ्री में अमेरिका के नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जाएगी।
- वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन प्लान को अमेरिका की स्वास्थ्य, मानवाधिकार और रक्षा सेवाओं के हर विभाग की तरफ से विकसित किया गया है।
- इस योजना के तहत राज्य और निकाय को सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को 16 अक्टूबर तक एक प्लान मुहैया कराना होगा।
- ट्रंप की तरफ से जो प्लान बताया गया है उसके मुताबिक शुरुआत में वैक्सीन की सप्लाई सीमित होगी।
- पहले स्वास्थ्यकर्मियों, ऐसे लोग जिन पर खतरा ज्यादा है और दूसरे जरूरी कर्मियों को डोज दी जाएगी।
- मरीजों को दो डोज लेने की जरूरत होगी और ये डोज 21 से 28 दिनों के अंतराल में दी जाएगी।
- वैक्सीन की डिलीवरी 24 घंटे के अंदर होगी और इसे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की तरफ से आपातकाल प्रयोग की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा।
- इस वैक्सीन को ऑपरेशन वार्प स्पीड के तहत डिलीवरी किया जाएगा और एक ही दवा कंपनी की होगी।
- व्हाइट हाउस को करीब 10 लाख डोज जरूरी मंजूरी मिलने के बाद डिलीवरी के लिए रेडी रखनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications