बर्दाश्त नहीं हुई हार तो मची भगदड़, चली गई 15 की जान

यह भी पढ़ें- सेंसेक्स भी फॉर्म में
किनशासा के गवर्नर एंड्रे किमबूता ने बताया कि झड़प में 15 लोगों की जान गई। किमबूता और देश के गृह मंत्री रिचर्ड मुयेज ने अस्पताल जा कर घायलों की खरियत पूछी। उन्होंने बताया ‘‘15 लोग मारे गए और 21 घायल हुए हैं।'' रेडियो ओकैपी की खबर के अनुसार, कल एएसवी क्लब और टाउट पुइसैन्ट मैजेम्बे के बीच मैच हो रहा था। अपनी टीम को हारते देख कर एएसवी क्लब के समर्थक आपा खो बैठे जिसकी वजह से हंगामा हो गया और बार बार मैच रोकना पड़ा।
सरकारी मीडिया के अनुसार, दर्शकों के पथराव करने के कारण झड़प हो गई और फिर भगदड़ मच गई। किमबूता ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि फौरन हुई जांच में सामने आया है कि घटना फैंस के गुस्से का नतीजा थी।












Click it and Unblock the Notifications