Kim Jong Un: किम जोंग उन की बेटी से मिलिए, जो बन सकती है उत्तर कोरिया की नई उत्तराधिकारी

उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगा दिए हैं, लेकिन उसके बाद भी उत्तर कोरिया ने मिसाइलों का परीक्षण बंद नहीं किया है।

Kim Jong Un Daughter

Kim Jong Un Daughter: हालांकि, ये किसी भी राष्ट्र का संप्रभु अधिकार है, कि वो अपने आप को दुनिया के सामने कैसे दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन जब बात उत्तर कोरिया की आती है, तो मामला पेचीदा हो जाता है।

उत्तर कोरिया में हर छोटी छोटी घटना का, किसी ना किसी बड़ी घटना से ताड़ जुड़ता है, क्योंकि उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा मशीन इस कदर व्यवस्थित होता है, कि विश्लेषक दुनिया के सबसे निर्जन, परमाणु-सशस्त्र राज्य उत्तर कोरिया में होने वाली एक एक घटना की बहुत गहनता से निगरानी करते हैं।

किम जोंग उन सालों से दुनियाभर के लिए सिरदर्द रहे हैं, जिनकी हर दूसरी बात, अमेरिका पर परमाणु बम गिराने की होती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उत्तर कोरिया में कुछ अजीब हो रहा है। किम जोंग उन, जिन्होंने सालों से अपने परिवार को सार्वजनिक मंचों से छिपाकर रखा, वो अब हर जगह पर अपनी 10 साल की बेटी के साथ देखे जा रहे हैं।

लिहाजा, अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों के लिए ये एक चौंकाने वाली बात है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बेटी, जो लगभग 10 वर्ष की है, वो सबसे पहले अपने पिता के साथ एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग के वक्त पहली बार दुनिया के सामने आई थी।

किम जोंग उन की बेटी का नाम किम जू एई है, जो उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए के हेडलाइंस में हमेशा बनी रहती है और केसीएनए, अपने तानाशाह की बेटी की तस्वीरों और वीडियो को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक करता रहता है।

तो क्या, किम की बेटी बनेगी उत्तराधिकारी?

कुछ विश्लेषकों का मानना है, कि शायद किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ बार-बार जनता के सामने आकर, खुद के पारिवारिक होने का परिचय देना चाह रहे होंगे। विश्लेषकों का कहना है, कि इस वक्त जब उत्तर कोरियाई अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, तो किम जोंग उन बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु क्षमताओं के विकास पर भारी खर्च कर रहे हैं, लिहाजा हो सकता है, कि वो अपनी बेटी के साथ आकर जनता के बीच अपनी छवि नये सिरे से बनाना चाह रहे होंगे।

किम जोंग उन की बेटी किम जू एई के सार्वजनिक लॉन्चिंग को लेकर दुनियाभर में अभी भी बहस जारी है और कुछ विशेषज्ञों का कहना है, कि फोटोजेनिक चेहरे वाली किम जोंग उन की बेटी, प्योंगयांग की राजकुमारी, अब उत्तर कोरिया की नई उत्तराधिकारी बनने के काफी करीब आ गई है।

Kim Jong Un Daughter

उत्तर कोरिया की 'क्राउन प्रिंसेस"

प्रसिद्ध किताब "किम इल सुंग से पहले उत्तर कोरिया" के लेखक और दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में रहने वाले इतिहासकार और विद्वान फ्योडोर टर्टिस्की का मानना ​​है, कि किम जू एई के अस्तित्व का खुलासा अलग-अलग संदेश भेजने के लिए किया गया है।

किम जोंग उन की बेटी की एक छवि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए है और दूसरी छवि उत्तर कोरियाई जनता के लिए है।

किम जोंग उन की बेटी के परिचय का समय और अनावरण का स्थान भी अत्यधिक प्रतीकात्मक था। सबसे पहली बार वो पिछले साल नवंबर में उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण प्रक्षेपण में अपने पिता के साथ हाथ में हाथ डाले दिखाई दी थी।

अलजजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्योडोर टर्टिस्की ने कहा, कि "सबसे मुख्य संदेश ये है, कि उत्तर कोरिया में उसे शक्ति का प्रतीक बनाकर प्रस्तुत किया गया है, क्योंकि वो सबसे पहली बार ही मिसाइलों के साथ दिखाई देती है और उत्तर कोरियाई सेना की सबसे बड़ी ताकत ही मिसाइलें हैं।

फ्योडोर टर्टिस्की ने कहा, कि 'किम जोंग उन ने अपने देश वासियों को यह संदेश दिया, कि देख हम कितने स्थिर और सुरक्षित हैं, कि हमारे ऊपर कोई हमला करने की सोच भी नहीं सकता, क्योंकि हमारे पास मिसाइलें हैं"। फ्योडोर टर्टिस्की ने किम जोंग उन की बेटी की तुलना अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर की।

हालांकि, टर्टिस्की का मानना है, कि किम जोंग के उत्तराधिकारी के रूप में उनकी बेटी का अभी तक अभिषेक नहीं हुआ है। हालांकि उत्तर कोरिया के लिए इतनी बड़ी गोपनीयता को दुनिया से छिपाना, यहां तक की राजधानी प्योंगयांग में भी छिपाना असंभव होगा।

कैसी हैं किम जोंग की बेटी

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने मार्च में बताया था, कि किम जोंग की बेटी Ju Ae का घर में ही स्कूल है और उसने घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी सीख रखी है। एनआईएस का यह भी मानना ​है, कि किम ने अभी तक उनका उत्तराधिकारी के रूप में अपनी बेटी का अभिषेक नहीं किया है, क्योंकि फिलहाल किम जोंग उन की उम्र 39 के करीब है।

हालांकि, एनआईएस का कहना है, किम जू एई कि बढ़ती सार्वजनिक प्रोफ़ाइल इस बात पर जोर देती है, कि उत्तराधिकार किम परिवार की बेटी होगी।

माना जाता है कि Ju Ae का एक बड़ा भाई भी है, जो की शायद शारीरिक तौ पर विकलांग है और किम जोंग का एक और संतान है, लेकिन वो बेटा है या बेटी, इसकी जानकारी अज्ञात है।

फ्योडोर टर्टिस्की का कहना है, कि हो सकता है कि किम जोंग उन को अपने उत्तराधिकारी को लेकर चिंता सता रही है और वो अपनी बेटी को अभी से देश के शासन की सीख दे रहे हों, ताकि आगे चलकर वो आसानी से सत्ता संभाल सके। हालांकि, फ्योडोर टर्टिस्की का कहना है, कि सिर्फ 39 साल के किम जोंग उन के लिए अपने उत्तराधिकारी को लेकर अभी चिंतित होना, थोड़ा जल्दबाजी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+