व्लादिमीर पुतिन से मिलकर अमेरिका पर बरसे किम जोंग उन, यूक्रेन में रूसी आक्रमण को बताया 'पवित्र लड़ाई'
Kim Jong Un Meets Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस के सबसे आधुनिक अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपण स्थल वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का स्वागत किया है।
पुतिन ने लगभग 40 सेकंड तक किम से हाथ मिलाते हुए कहा, कि "मुझे आपको देखकर खुशी हुई। यह हमारा नया कॉस्मोड्रोम है।" एक ट्रांसलेटर के जरिए से, किम जोंग ने पुतिन को निमंत्रण और उनके स्वागत और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद दिया।

मंगलवार को बुलेटप्रूफ ट्रेन से रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं को हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है, कि दोनों देशों के बीच घातक हथियारों पर समझौते की उम्मीद है।
पुतिन और किम जोंग उन में मुलाकात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक उत्तर कोरिया द्वारा समुद्र की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के कुछ घंटों बाद हुई है। किम जोंग उन का देश पिछले साल से लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा रहा है और माना जा रहा है, कि वो परमाणु हथियार का भी परीक्षण कर सकता है।
वहीं, माना जा रहा है, कि यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस का हथियार भंडार खाली हो गया है, लिहाजा अब वो उत्तर कोरिया से गोला-बारूद चाहता है और किम जोंग उन से मुलाकात के दौरान, रूसी राष्ट्रपति उनसे गोला बारूद और हथियार की डिमांड कर सकते हैं।
अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट में, दक्षिण कोरियाई सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और उत्तर कोरिया की सेना और राजनीति के विशेषज्ञ इन-बम चुन ने कहा, कि "यह एक नई और डरावनी दुनिया है, जिसमें हम प्रवेश कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, कि "इस मुलाकात से पुतिन को यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए हथियार मिलेंगे और उत्तर कोरिया को अपने परमाणु हथियारों की क्वालिटी सुधारने के लिए परमाणु टेक्नोलॉजी हासिल होगा।"
रूस और उत्तर कोरिया के बीच संभावित हथियार समझौता, यूक्रेन युद्ध की बुनियाद पर हो रहा है।
मॉस्को को संघर्ष के जल्द ख़त्म होने की उम्मीद थी, लेकिन लड़ाई 18 महीने के बाद भी चल रही है। और रूस अब न केवल विश्व मंच पर 2019 की तुलना में कहीं अधिक अलग-थलग है, बल्कि प्रतिबंधों का भी सामना कर रहा है।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में विदेशी अध्ययन के लिए हनकुक विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के एसोसिएट प्रोफेसर मेसन रिची ने कहा, "यह शक्ति टूटने का युद्ध है।"
उन्होंने कहा, कि इस युद्ध से रूस को जो फायदा है, वो तो है ही, लेकिन इससे यूक्रेन को भी काफी फायदा है। यूक्रेन की सैन्य संपत्ति में भारी इजाफा हो रहा है। वह, अमेरिका और यूरोप से समर्थन पर भरोसा कर सकता है। वे यूक्रेन का समर्थन करने में पूरी तरह जुट गए हैं।"
लंदन स्थित थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट के अनुसार, रूस ने 2022 में यूक्रेन में लगभग 1.2 करोड़ गोले का इस्तेमाल किया और इस साल लगभग 70 लाख गोले का उपयोग करने की उम्मीद है। इसकी युद्ध सामग्री फैक्टरियों की क्षमता प्रति वर्ष सिर्फ 25 लाख गोले बनाने की है।
मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों और उनके उल्लंघन के परिणामों को देखते हुए, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में रूसी विदेश नीति के विशेषज्ञ मैथ्यू ससेक्स ने द कनवर्सेशन में लिखा है, कि "रूस की गोला-बारूद साझेदारों की तलाश पीड़ित, महत्वाकांक्षी और अवसरवादी देशों का एक समूह बन गई है।"

अमेरिका कई महीनों से उत्तर कोरिया पर यूक्रेन में पुतिन के युद्ध में मदद के लिए युद्ध सामग्री की आपूर्ति करने का आरोप लगाता रहा है, लेकिन मॉस्को और प्योंगयांग ने इससे इनकार किया है। इसने पिछले सप्ताह फिर से कहा कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच हथियार वार्ता "सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है।"
उत्तर कोरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी गोला-बारूद की आपूर्ति है, जिसकी रूस को ज़रूरत है। अमेरिका ने कहा है, कि किसी भी आपूर्ति से युद्ध की दिशा नहीं बदलेगी और उसने प्योंगयांग से कहा है, कि उसे किसी भी हथियार ट्रांसफर करने के लिए कीमत चुकानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications