बेटी और पत्नी के साथ पहली बार नजर आए किम जोंग उन, मिलिट्री परेड में पहली बार दिखी इतनी परमाणु मिसाइलें
उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ देश के जनरल-ग्रेड के अधिकारियों की बैरक का दौरा किया। कोरियाई सेना के अधिकारियों ने किम और उनकी बेटी का स्वागत किया। इस दौरान शाही भोज रखा गया।

आखिरकार नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग 36 दिनों के बाद दिखाई दिए। इससे पहले उनके बीमार होने की खबरें आ रही थीं लेकिन इतने दिन के बाद लौटने के बाद मंगलवार को उन्होंने आर्मड फोर्सेस के स्थापना की 75वीं सालगिरह के मौके पर हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थी। यह पहली बार था जब अपनी पत्नी और बेटी के साथ तानाशाह दिखाई दिए। रात में आयोजित किए गए परेड के दौरान उत्तर कोरिया ने अपनी मिसाइल उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन किया। ऐसा पहली बार हुआ जब, उत्तर कोरिया ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में परमाणु मिसाइलों को प्रदर्शित किया है।
पहली बार पत्नी-बेटी के साथ दिखे
राज्य समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरियाई सेना की स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार रात प्योंगयांग में परेड आयोजित की गई थी। इस दौरान वह एक शानदार भोज में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की एक मीटिंग में भी हिस्सा लिया। इसमें टॉप मिलिट्री अधिकारी शामिल थे। इस दौरान किम जोंग ने सेना में जरूरी बदलाव करने और मिलिट्री को अंदर से मजबूती देने पर बात की। रिपोर्ट के अनुसार, किम ने अपनी सेना को युद्ध अभ्यास का विस्तार करने और जंग की तैयारियों को मजबूत करने का आदेश भी दिया है।
पहली बार दिखे इतने परमाणु मिसाइल
न्यूज एजेंसी ने बताया कि आईसीबीएम ने उत्तर कोरिया की "सबसे बड़ी" परमाणु हमले की क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसमें सामरिक परमाणु इकाइयां भी शामिल थीं। इस परेड की तस्वीरों में उत्तर कोरिया के 11 सबसे बड़े ICBM शामिल हैं, जिनमें Hwasong-17 भी शामिल है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये दुनिया में लगभग कहीं भी हमला कर सकता है। इसके अलावा, नॉर्थ कोरिया की मिलिट्री के कई डिपार्टमेंट्स के नए झंडे भी लॉन्च किए गए हैं। मिसाइल जनरल ब्यूरो ब्रांच के झंडे में देश की सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल Hwasong-17 का आइकन है।
बेटी को उत्तराधिकारी बनाएंगे किम?
उत्तर कोरिया सेना की परेड में किम जोंग उन के साथ एक बार फिर उनकी बेटी नजर आई। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी यह ही बेटी ही उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी। इससे पहले किम ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी जू-एई की झलक बाहरी दुनिया को दिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम का अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक समारोहों में नजर आने का मकसद यह संदेश देना है कि वह भविष्य की पीढ़ी की सुरक्षा के लिए वह अपनी संतानों को भी तैयार कर रहे हैं।
सैनिकों की खूब प्रशंसा
उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति की ओर इशारा करते हुए किम ने कहा, "इस धरती पर चिरस्थायी शांति, समृद्धि और विकास के लिए, हमने इतने सारे कष्टों और दर्द को सहते हुए महान शक्ति अर्जित की है।" इसके बाद उन्होंने अपने परमाणु हथियारों की खासियतों का जिक्र किया। किम जोंग उन ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) की प्रशंसा करते हुए उन्हें दुनिया में सबसे मजबूत सैनिक बताया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक बेहद स्पेशल हैं।












Click it and Unblock the Notifications