लंदन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान खालिस्तानी युवकों ने चाकू से किया भीड़ पर हमला, कई लोग घायल
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सिख युवक को 2 लोगों को चाकू मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर चाकू से हमला कर दिया था।
25 वर्षीय आरोपी गुरप्रीत सिंह लंदन के उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ और उस पर कई अपराधों का आरोप लगाया गया। उस पर जानबूझकर किसी को गंभीर नुकसान पहुंचाने, मारपीट करने, नुकीला हथियार रखने, हथियार से धमकी देने जैसे आरोप लगे हैं।

अदालत ने गुरप्रीत सिंह को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब उसे 14 सितंबर को आइसलेवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह घटना कथित तौर पर मंगलवार रात साउथहॉल में भारतीय स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान हुई
सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रहीं कुछ वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थक मौके पर पहुंच गए और कार्यक्रम में झगड़ा हो गया। इसी दौरान खालिस्तान समर्थक युवक ने लोगों पर हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
मेट्रोपोलिटन पुलिस सुपरिटेंडेंट सीन लिंच का कहना है कि शांतिपूर्ण और जश्न मनाने वाला कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था लेकिन इस घटना से साउथहॉल के लोग और सिख समुदाय चिंतित है।
पुलिस ने घटनास्थल से 20 वर्षीय एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहें ना फैलाने की अपील की है और घटना की जांच कर रही है।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक को हिरासत में लेने में शामिल एक महिला अधिकारी के हाथ में छोटी सी चोट लग गई, लेकिन उसे अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications