केरल का डॉक्टर ने दुनिया को ISIS ज्वॉइन करने की अपील की, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसिया केरल के उस डॉक्टर की तलाश में जुट गई है, जो हाल ही में आतंकी संगठन आईएसआईएस के प्रोपोगेंडा का प्रचार कर रहा था। केरल का रहने वाला यह शख्स अपने वीडियो के माध्यम से दुनिया भर के डॉक्टरों को आईएसआईएस ज्वॉइन करने के लिए कह रहा है। इस घटना के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई है और इस शख्स को गिरफ्तार करने के लिए तलाश भी तेज कर दी है।

केरल के रहने वाले इस डॉक्टर का नाम अबू-मकतिल अल-हिन्दी बताया जा रहा है। यह शख्स वीडियो के माध्यम से दुनिया भर के डॉक्टरों को इस्लामिक भाईचारे और इस्लाम के नाम पर जिहादियों को मेडीकल सुविधा देने के लिए आईएसआईएस ज्वाइन करने की अपील कर रहा है। ऐसा ही एक वीडियो 2015 में भी वायरल हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड का रहने वाला अबु युसुफ अल-अस्ट्रेली नाम के शख्स ने भी आईएसआईएस ज्वॉइन को करने की बात कही थी।
सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि हमें पूरा यकिन है कि अल-हिंदी आईएसआईएस के लिए भारत में रिक्रुटमेंट । अधिकारियों का कहना है, 'नाम के आखिरी में अल-हिन्दी का प्रयोग आम तौर पर जगह विशेष के लिए प्रयोग किया जाता है। आईएसआईएस लड़ाके जहां से मूल रूप से ताल्लुक रखते हैं, वहां का नाम आखिरी नाम के तौर पर प्रयोग करते हैं।'
केरल के इस डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए अधिकारी उन लोगों से भी पूछताछ में जुटी है, जिन्हें आईएसआईएस ज्वाइन करने के सस्पेक्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications