काबुल हमला: अमेरिका ने कहा- अफगानिस्तान में अमन के लिए तालिबान के खिलाफ दुनिया एक साथ खड़ी हो
वॉशिंगटन। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने तालिबान को खत्म करने के लिए दुनिया से मदद मांगी है। काबुल में शनिवार को एंबुलैंस में हुए हमले में करीब 100 की मौत 155 से भी ज्यादा लोग घायल होने की पुष्टी की गई है। अफगानिस्तान में पिछले कई सालों में यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। काबुल नरसंहार के बाद अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दुनिया को साथ देने के लिए कहा है।

अफगानिस्तान में अमन के लिए दुनिया एक साथ आए
यूएस स्टेट सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन ने कहा कि जितने भी देश अफगानिस्तान और बाकी दुनिया में अमन चाहते हैं, उन्हें अब तालिबान के इस हिंसक अभियान को खत्म करने के लिए आगे आना होगा। टिलरसन ने कहा कि जो भी इनके लिए पनाहगाह बन रहे हैं और इनका समर्थन कर रहे हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका कई बार कह चुका है कि पाकिस्तान अपनी जमीं पर तालिबान को पनपने दे रहा है।

अमेरिका ने की तालिबान हमले की निंदा
रेक्स टिलरसन ने तालिबान हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो भी इस नरसंहार के पीड़ित है उनके और उनके परिवार के लिए हमारी संवेदना है। टिलरसन ने कहा, 'अफगानिस्तान के मासूम लोगों को निशाना बनाने के लिए तालिबान ने एंबुलेंस को हथियार के रूप में प्रयोग कर, जो भी इस मुल्क में शांति का प्रयास कर रहे है, यह उनके खिलाफ बुनियादी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है।'

भारत ने हर संभव मदद करने को कहा
काबुल हमले ने एक बार फिर दुनिया को हैरान में डाल दिया है। भारत ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वे इस दु:ख के वक्त में अफगानिस्तान की हर संभव मदद करने को तैयार है। बता दें कि तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन अफगानिस्तान सरकार ने कहा है कि इस हमले के लिए हक्कानी नेटवर्क जिम्मेदार है
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications