Justin Trudeau: 'अमेरिका की चेतावनी के बाद बदले भारत के तेवर', कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने फिर उगला जहर

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर एक बार फिर जहर उगला है। उन्होंने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने को लेकर अमेरिका की चेतावनी के बाद भारत के रुख में बदलाव आया है।

भारतीय पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब से अमेरिका ने पन्नू की कथित हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक का हाथ होने को लेकर भारत को चेताया है तब से भारत और कनाडा के संबंधों में थोड़ी नरमी आई है और भारत के सुर बदले हैं।

Indias tone Change

ट्रूडो ने कैनेडियन ब्रॉडकास्टिन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "भारत को शायद ये अहसास हो गया है कि वह हमेशा आक्रामक रुख अख्तियार नहीं कर सकता।" ट्रूडो ने कहा कि भारत को अब समझ आ गया है कि कनाडा के खिलाफ मोर्चा खोलकर रखने से समस्याएं हल नहीं होंगी।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कनाडा "अभी इस पर भारत के साथ लड़ाई" में शामिल नहीं होना चाहता है। उन्होंने कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन के लिए खड़े होने के महत्व पर जोर दिया।

कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि हम भारत के साथ ट्रेड डील पर काम करना चाहते हैं। हम इंडो पैसिफिक स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं, लेकिन कनाडा के लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हमारे लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम कानून के दायरे में काम करेंगे और वही कर रहे हैं।

अमेरिका ने पिछले महीने दावा किया था कि भारत ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रची थी, जिसे अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया गया था। गुरुपतवंत सिंह पन्नू अमेरिकी नागरिक है। वहीं भारत सरकार ने पन्नू को आतंकवादी घोषित कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+