शपथ से ठीक पहले जो बाइडेन का ट्वीट, लिखा- अमेरिका में नया दिन, कमला हैरिस ने महिलाओं का किया धन्यवाद

शपथ से ठीक पहले जो बाइडेन का ट्वीट, लिखा- अमेरिका में नया दिन, कमला हैरिस ने महिलाओं का किया धन्यवाद

Joe Biden oath ceremony:अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को शपथ लेने वाले हैं। उनके साथा भारतीय मूल की कमला हैरिस जो अमेरिका की पहली महिला उपराष्‍ट्रपति बनने वाली हैं उन्‍होंने अपने शपथ से पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया है।

jio

जो बिडेन ने ट्टीट किया जो बिडेन ने कहा कि बुधवार को "अमेरिका में एक नया दिन" था क्योंकि उन्होंने वाशिंगटन में एक उद्घाटन समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार किया। बिडेन ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चार साल के राष्ट्रपति पद के लिए वाशिंगटन से बाहर जाने के कुछ ही मिनटों बाद ट्विटर पर यह बात लिखी।

वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस जो बुधवार की रात उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगी उन्‍होंने ट्टीट कर लिखा मैं आज यहां उन महिलाओं की वजह से हूं जो मुझसे पहले आई थीं ।
बता दें बुधवार को जो बिडेन और कमला हैरिस शपथ लेंगे। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का पहला प्रेसिडेंशियल स्पीच भारतीय मूल के स्पीच राइटर विनय रेड्डी (Indian-Origin speech writer Vinay Reddy) ने तैयार किया है। वह ऐसे पहले भारतवंशी हैं, जिन्होंने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के भाषण के लिए स्पीच लिखी है। विनय रेड्डी का परिवार मूलरूप तेलंगाना का रहने वाला है। माना जा रहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) के लिए जो स्क्रिप्ट तैयार की है, उसमें अमेरिका की एकता पर फोकस रखा गया है। यह स्पीच 20 मिनट से लेकर आधे घंटे की हो सकती है और जिसमें अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लिए नई अमेरिकी सरकार की नीतियों की झलक मिलने की संभावना है। खासकर भारत,चीन और पाकिस्तान के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है।

https://www.filmibeat.com/photos/neha-sharma-20844.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+