G20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले स्पेनिश राष्ट्रपति पड़े बीमार, कोरोना संक्रमित, उप-राष्ट्रपति को भेजा

Spain's President Sanchez to Skip G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने घोषणा की है, कि वो कोविड संक्रमित हो गये हैं, लिहाजा इस स्थिति में वो नई दिल्ली में राजनयिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने में असमर्थ हो गये हैं।

स्पेनिश राष्ट्रपति सांचेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, वहां पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, कि जी20 शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे।

g20 summit

स्पेनिश राजनीतिक कोविड पॉजिटिव

सांचेज़ ने कहा, कि स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री द्वारा शानदार ढंग से किया जाएगा। जी20 का आयोजन 9-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होने वाला है। जिसमें यूरोपीय संघ, अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के 30 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है।

स्पेन के सांचेज़, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने वाले तीसरे विश्व नेता बन गए हैं। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर उनके शामिल नहीं होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के पीछे यूक्रेन युद्ध में अपनी व्यस्तता बताया था।

वहीं, चीन ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, कि शी जिनपिंग इस कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं हो रहे हैं।

जी20 क्या है?

जी20 की स्थापना साल 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। उस वक्त जी20 का इतना भव्य आयोजन नहीं होता था।

उस वक्त इसमें सिर्फ 7 देशों अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, फ्रांस और इटली के विदेश मंत्रियों ने ही शिरकत की थी, लेकिन धीरे धीरे इसका विस्तार होता चला गया और आज इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ शामिल हैं।

G20 का मतलब ग्रुप ऑफ ट्वेंटी होता है और यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जी-20 सदस्य देशों की सामूहिक आर्थिक ताकत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85% और वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक है। यह संगठन विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई भाग का प्रतिनिधित्व करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+