म्यांमार में सेना प्रमुख का बड़ा ऐलान, अगस्त 2023 तक खत्म होगा आपातकाल और होंगे आम चुनाव

नई दिल्ली, अगस्त 01। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से खूनी संघर्ष चल रहा है। फरवरी 2021 में म्यांमार के अंदर मिलिट्री के नेतृत्व में आंग सान सू की की सत्ता को बर्खास्त कर दिया था। तभी से वहां पर आपातकाल लागू है। हालांकि अब इस देश में चुनाव होने की उम्मीदें नजर आ रही हैं। दरअसल, रविवार को जुंटा (सेना) प्रमुख ने कहा कि म्यांमार में अगस्त 2023 तक चुनाव करा लिए जाएंगे और आपातकाल की स्थिति को हटा दिया जाएगा। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जुंटा नेता मिन आंग हलिंग ने कहा, "हम अगस्त 2023 तक आपातकाल की स्थिति को दूर कर देंगे।"

myanmar

म्यांमार में 900 लोगों की हो चुकी है मौत

म्यांमार में सेना के द्वारा किए गए तख्तापलट के बाद से देश में उथल-पुथल मची हुई है। तभी से देश में खूनी संघर्ष की घटनाओं में करीब 900 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच म्यांमार में कोरोना रिटर्न भी हो गया है। कई अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। वर्ल्ड बैंक ने भी भविष्यवाणी की है कि म्यांमार अर्थव्यवस्था 18 प्रतिशत तक गिर सकती है।

ढाई साल का आपातकाल झेलेगा म्यांमार

आपको बता दें कि म्यांमार में सेना द्वारा तख्तापलट के कुछ दिनों बाद घोषित किए गए आपातकाल के दौरान देश सेना के हाथों में है और ये समयसीमा ढाई साल के लिए है। आपको बता दें कि फरवरी में म्यांमार के अंदर सू की को हिरासत में लिया गया था। उनपर 11 मिलियन से अधिक के भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। माना जा रहा है कि सू की को करीब एक दशक तक के लिए जेल में रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+