तो जंक फूड है रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप की एनर्जी का सीक्रेट
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा रोजाना रात को सोने से पहले सात बादाम खाना नहीं भूलते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश भी अपनी बैलेंस्ड डाइट के लिए जाने जाते थे लेकिन अब अमेरिका को शायद एक ऐसा राष्ट्रपति मिल सकता है जो जंक या फास्ट फूड का शौकीन है।

बात कर रहे हैं रिपब्लिकन अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जिन्हें फ्रेंच फ्राइस और बर्गर का काफी शौक है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ट्रंप को मछली खाना काफी पसंद है और खाली समय मिलते ही वह फूड ज्वाइंट मैक्डॉनल्ड पर जाना नहीं भूलते हैं।
ट्रंप वहां पर जमकर बिग मैक का लुत्फा उठाते हैं। ट्रंप अक्सर कभी फेसबुक, कभी ट्विटर तो कभी इंस्टाग्राम पर अपने खाने-पीने के शौक के बारे में बताते रहते हैं।
ट्रंप की मानें तो वह पूरा दिन सिर्फ मैग बर्गर, फ्रेंच फ्राइस या फिर केएफसी के चिकन पर गुजार सकते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष डेली मेल को एक इंटरव्यू को बतायार था कि वह फास्ट फूड इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वह जल्दी मिल जाता है और समय बच जाता है।












Click it and Unblock the Notifications