‘भारत की तरह EVM से चुनाव कराओ, तभी पाकिस्तान में हो पाएंगे निष्पक्ष चुनाव’, पाक पत्रकार ने ECP से की मांग
पाकिस्तान में गुरुवार को वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग जारी है। चुनाव आयोग ने मतदान के बाद 2 बजे परिणाम आने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक 19 घंटे बीत जाने के बाद पूरे परिणाम नहीं आ पाए हैं।
इस बीच चुनाव में जमकर धांधली देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हैं जिसमें खुलेआम मतगणना केंद्रों पर बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़ की जा रही है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के उम्मीदवारों ने भी चुनाव परिणामों में छेड़छाड़ का दावा किया है।

पीटीआई के उम्मीदवारों का दावा है कि जानबूझकर नतीजों में देरी की जा रही है। चुनाव नतीजों में देरी के बीच इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थक अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वो चुनाव आयोग के क्षेत्रीय दफ्तरों के बाहर धरना देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बाकिस्तान में चुनावी गड़बड़ी के लिए कुख्यात बलूचिस्तान में इस बार भी जमकर धांधली हुई। जगह-जगह मतदान केंद्रों में लोग 'वोट छापते' नजर आए। ऐसा दावा किया गया कि इस तरह की घांधली में सुरक्षा बलों की भी लिप्तता थी। कई जगहों पर उन्हें फर्जी वोट करने में मदद करते देखा गया। लोगों ने कई जगहों के वीडियो भी बनाए और उन्हें एक्स पर पोस्ट किया।
इस बीच पाकिस्तान के चुनाव में हो रही धांधली पर पाकिस्तान के चर्चित पत्रकार सुशांत सरीन भी नाराज नजर आए। सुशांत सरीन ने पाकिस्तान चुनाव आयोग से अगले चुनावों में निष्पक्ष मतदान के लिए भारत की तरह ईवीएम इस्तेमाल करने की अपील की।
सुशांत सरीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "यदि आप कभी यह समझना चाहते हैं कि EVM ने भारतीय चुनावों को दुनिया में सबसे पारदर्शी, विश्वसनीय और भरोसेमंद क्यों बना दिया है, तो बस पाकिस्तान में गड़बड़ी और अमेरिकी चुनावों में गड़बड़ी को देखने की जरूरत है। वहां के लोग भूल गए हैं कि 1970 और 80 के दशक में क्या होता था जब बूथों पर कब्ज़ा कर लिया जाता था और मतपेटियाँ भर दी जाती थीं, हिंसा बड़े पैमाने पर होती थी।
पाकिस्तान में अब तक 67 सीटों पर चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें से 23 सीटों पर पीटीआई समर्थक निर्दलीयों को जीत मिली है। बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज 18 सीटें मिली हैं। अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली है। अभी 198 सीटों पर नतीजे आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications