पुतिन जिम्मेदार हैं... एलेक्सी नवलनी की मौत पर बाइडेन की पहली प्रतिक्रिया, रूसी राष्ट्रपति पर लगाए बड़े आरोप

Biden on Alexi Navalny: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा है, कि वह रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की कथित मौत से "क्रोधित" हैं लेकिन "आश्चर्यचकित नहीं" हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नवलनी की मौत के लिए व्लादिमीर पुतिन को 'जिम्मेदार' ठहराया है।

रूस की जेल एजेंसी ने कहा है, कि एलेक्सी नवलनी की मौत शुक्रवार को आर्कटिक जेल में हो गई, जहां वह 19 साल की सजा काट रहे थे। 47 साल के नवलनी पुतिन के सबसे बड़े आलोचकों में से एक थे, जिन्होंने आधिकारिक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और रूस में लोकतंत्र बहाली करने की काफी कोशिशें कीं।

Biden on Alexi Navalny

एलेक्सी नवलनी की मौत उस वक्त हुई है, जब रूसी राष्ट्रपति चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है और एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन चुनाव में खड़े हैं, जबकि उनके खिलाफ एक भी नेता इलेक्शन में खड़ा नहीं हो पाया है। चुनाव से पहले रूस में तमाम विपक्षी नेताओं की नकेल कस दी गई है, ज्यादातर नेता या तो देश से बाहर भाग चुके हैं, या फिर अलग अलग जेलों में बंद किए जा चुके हैं।

जिन नेताओं ने पुतिन के खिलाफ इलेक्शन में उम्मीदवारी जताने की कोशिश की, उनका नामांकन भ्रष्टाचार के आरोप में खारिज कर दिया गया।

पुतिन पर बरसे जो बाइडेन

व्हाइट हाउस में बोलते हुए, बाइडेन ने कहा, कि कारण चाहे जो भी हो, वह नवलनी की मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा, "कोई गलती न करें, नवलनी की मौत के लिए पुतिन जिम्मेदार हैं। पुतिन ही जिम्मेदार हैं।"

बाइडेन ने कहा, "नवलनी के साथ जो हुआ, वह पुतिन की क्रूरता के सबूत हैं। किसी को मूर्ख नहीं बनाया जाना चाहिए - न रूस में, न अमेरिका में, न दुनिया में कहीं।"

एलेक्सी नवलनी कौन थे?

नवलनी का जन्म 1976 में मॉस्को के पश्चिम में स्थित एक गांव ब्यूटिन में हुआ था और वह रूसी राजधानी से लगभग 60 मील दूर एक कस्बे में पले-बढ़े। उन्होंने 1997 में मॉस्को में पीपुल्स फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी ऑफ रशिया से कानून की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2010 में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में एक फेलो के रूप में एक साल बिताया।

उन्होंने रूस के राजनेताओं और व्यवसायों के बीच संदिग्ध तालमेल को लेकर आवाजें उठानी शुरू कर दीं और धीरे धीरे रूस में उनकी प्रसिद्ध भी फैलने लगी। उन्होंने रूसी राजनीति में पारदर्शिता के लिए आवाजें उठानी शुरू कर दीं और इसके साथ ही वो क्रेमलिन के निशाने पर आ गये।

साल 2013 में उन्होंने मास्को से मेयर का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, कि चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी, जो पुतिन के सहयोगी थे, उन्होंने धांधली की थी। हालांकि, नवलनी को 27 प्रतिशत वोट मिले, जो कि पुतिन की राजनीतिक मशीनरी के सामने अप्रत्याशित रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन था।

नवलनी ने पुतिन की पार्टी को "बदमाशों और चोरों" का गैंग करार दिया था और नवलनी के समर्थकों ने इसे एक बड़ा नारा बना लिया थआ, जो क्रेमलिन के लिए सिरदर्द बन गया।

उन्होंने रूस के राष्ट्रपति चुनावों में पुतिन को चुनौती देने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें भी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद कर दिया गया और उनके खिलाफ आतंकवाद के आरोप भी लगाए गये, जिसे उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया।

वहीं, प्रमुख करिश्माई राजनेता बोरिस नेमत्सोव की 2015 में क्रेमलिन के पास एक पुल पर गोली मारकर हत्या करने के बाद नवलनी की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।

Biden on Alexi Navalny

पुतिन के खिलाफ नवलनी के आरोप क्या थे?

नवलनी वे आरोप लगाए थे, कि पुतिन ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए काला सागर के तट पर एक महल बनवाया है, जबकि उनके सहयोगी और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के लिए भी हवेलियां और जहाजें हैं।

नवलनी की कोशिशों की वजह से मेदवेदेव को भ्रष्टाचार के पैमाने का खुलासा करने के लिए मजबूर होना पड़ा और पता चला था, कि 31 अरब डॉलर की संपत्ति की गबन की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, क्रेमलिन ने लगातार नवलनी को अमेरिका खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट करार दिया।

नवलनी को कई अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। साल 2013 में उन्हें गबन का दोषी पाया गया और पांच साल कैद की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में सजा सस्पेंड कर दी गई। धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें साढ़े तीन साल की जेल की सज़ा मिली। रूसी न्याय मंत्रालय ने नवलनी की लोकप्रियता बढ़ते ही उनकी पार्टी पर सख्ती कर दी और उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया। नवलनी ने सभी फैसलों को राजनीति से प्रेरित बताया।

साल 2018 में साइबेरिया से मॉस्को लौटते वक्त फ्लाइट में नवलनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया। जहां उनका इलाज करीब 6 महीने तक चला था। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा, कि उन्हें सोवियत संघ के जमाने में बनाया गया जहर नर्व एजेंट दिया गया था।

ठीक होने के बाद उन्होंने तमाम खतरों के बाद भी वापस रूस लौटने का ऐलान कर दिया और 2021 में मॉस्को आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 19 सालों की जेल की सजा सुनाई गई। और अब नवलनी की मौत की खबर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+