जो बाइडेन का बड़ा बयान- इस वक्त चार ऐतिहासिक संकटों से जूझ रहा है अमेरिका
वॉशिंगटन। Joe Biden vs Donald Trump अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को शपथग्रहण करेंगे, लेकिन काम उन्होंने उससे पहले ही शुरू कर दिया है। दरअसल, रविवार को जो बाइडेन ने एक ट्वीट कर कहा कि उनका देश वर्तमान में 'चार ऐतिहासिक संकटों' से गुजर रहा है, जिसका समाधान बहुत जरूरी है। जो बाइडेन ने कहा कि इन ऐतिहासिक संकटों से निपटने के लिए उनकी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

इन चार संकटों का सामना कर रहा है अमेरिका- जो बाइडेन
जो बाइडेन ने अपने ट्वीट में कहा है कि उनका देश वर्तमान में कोरोना वायरस से लेकर, अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन और नस्लीय भेदभाव जैसे संकटों से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी आते ही इन चारों संकटों को लेकर बिल्कुल समय बर्बाद नहीं किया जाएगा, इसलिए मैं और मेरी टीम अभी से कड़ी मेहनत कर रही है।
बाइडेन के ट्वीट के बाद ट्रंप ने जारी किया कोरोना राहत पैकेज
जो बाइडेन के इस ट्वीट के करीब एक घंटे बाद ही अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 900 अरब डॉलर के कोरोना राहत पैकेज पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। ट्रंप के हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर उनका चौतरफा विरोध भी हुआ था। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस फैसले की निंदा की थी।
हर अमेरिकी को मिलेगा 600 डॉलर का चेक
ट्रंप के द्वारा जारी किया गया कोरोना राहत पैकेज अमेरिका की आर्थिक स्थिति में सुधार को आगे बढ़ाएगा। इस पैकेज में प्रावधान है कि हर उस अमेरिकी को 600 डॉलर का चेक दिया जाएगा, जो सालाना 75 हजार डॉलर से कम कमाता है।












Click it and Unblock the Notifications