क्या कमला हैरिस 2024 में होंगी उपराष्ट्रपति पद की दावेदार, जो बाइडेन ने दिया ये जवाब

वॉशिंगटन, 20 जनवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर 2024 में वह चुनाव लड़ते हैं तो उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ही मेरी साथी होंगी। कमला हैरिस काफी अच्छा काम कर रही हैं और वह मेरा आगे भी साथ देने वाली बनेंगी। बाइडेन ने कहा कि मैं कमला हैरिस के साथ काम करके काफी खुश हूं, मैंने उन्हें नंबर दो की भूमिका में रखा है और वह अपना काम काफी अच्छे से कर रही हैं। बता दें कि कमला हैरिस पहली अश्वेत एशियाई महिला हैं जोकि अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। राष्ट्रपति के चुनाव की शुरुआत से ही कमला हैरिस को इस पद का दावेदार माना जा रहा था।

joe biden

जो बाइडेन 79 साल के हैं और जब उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या आप फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में नहीं सोचता हूं, ना ही मैंने इस बारे में बात की है। हालांकि इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में बाइडेन ने कहा था कि अगर मेरा स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो मैं फिर से चुनाव लड़ सकता हूं। वोटिंग के अधिकार पर जो बाइडेन ने कमला हैरिस का बचाव करते हुए कहा कि मैं खुद ही उन्हें इसका जिम्मा दिया था, मुझे लगता है कि वह काफी अच्छा काम कर रही हैं। बता दें कि बाइडेन कांग्रेस से दो बड़े बिल पास कराने की कोशिश कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि कमला हैरिस का जन्म ऑकलैंड में हुआ था, जबकि लालन-पालन और पढ़ाई बार्क्ले में हुई थी। कमला की मां भारत से थीं जबकि पिता जमैका के नागरिक थे। साल 2017 में कमला हैरिस कैलिफोर्निया से सीनेटर चुनी गई थी। 2019 में उपराष्ट्रपति के चुनाव में कमला हैरिस जो बाइडेन के साथ रही थीं। अगस्त 2019 में डेमोक्रैट के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना था और नवंबर 2020 में जो बाइडेन ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+