'Joe Biden is not my President',जानें ट्विटर पर ये क्यों कर रहा है ट्रेंड, भारत से जुड़ा है मामला
'Joe Biden is not my President',जानें ट्विटर पर ये क्यों कर रहा है ट्रेंड, भारत से जुड़ा है मामला
'Joe Biden is not my President' Twitter Trend: जो बाइडेन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। जो बाइडेन ने बाइडन ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के संबंध साझेदारों के साथ सुधारने और दुनिया के साथ एक बार फिर काम करने का वादा किया है। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड चले। लेकिन भारत में ट्विटर पर, Joe Biden is not my President (#JoeBidenIsNotMyPreisdent) टॉप ट्रेंड में रहा। इस ट्रेंड पर कई ट्विटर यूजर ने कमेंट किया। ये ट्रेंड इतना वायरल हुआ कि टॉप ट्रेंड बन गया। इस हैशटैग को ट्विटर पर ट्रेंड कराने वाला शख्स भारतीय है, जिसका नाम प्रयाग तिवारी है।

असल में अपने शपथ ग्रहण से ठीक पहले, जो बाइडेन ने ट्वीट किया था, "यह अमेरिका में एक नया दिन है।" इसपर ट्विटर यूजर प्रयाग तिवारी ने कहा, "जो बाइडेन मेरे राष्ट्रपति नहीं हैं।" प्रयाग तिवारी के इस ट्वीट पर जब एक यूजर ने पूछा कि क्या आप डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं? तो प्रयाग तिवारी ने जवाब दिया- "नहीं, मैं भारत से हूं।"
प्रयाग तिवारी की प्रतिक्रिया माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर देखते ही देखते #JoeBidenIsNotMyPreisdent ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के साथ लोग फनी मीम शेयर करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, #JoeBidenIsNotMyPresident गलत कारणों से ट्रेंड कर रहा है, वो भी सिर्फ यूजर प्रयाग तिवारी की वजह से। एक अन्य यूजर ने कहा, "#JoeBidenIsNotMyPresident मेरे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद., जो 26 जनवरी को झंडा फहराएंगे।"
एक अन्य यूजर ने ट्वीट लिखा, "#JoeBidenIsNotMyPresident Hahaha। मेरे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं।" कई यूजर ने प्रयाग तिवारी को धन्यवाद भी कहा है क्योंकि उनकी एक नॉर्मल सी कही बात... लोगों को हंसाने का जरिया बन गया।
असल में हैशटैग #JoeBidenIsNotMyPresident को देखकर कई लोगों को लगा कि ये डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा चलाया जा रहा है। या फिर इस ट्रेंड को वैसे लोगों ने चलाया है, जो अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ हैं या उनका समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन यहां पूरा माजरा ही अलग निकला, असल में ट्विटर यूजर प्रयाग तिवारी ने इसलिए कहा कि जो बाइडेन उनके राष्ट्रपति नहीं हैं...क्योंकि वो भारत के रहने वाले हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications