बाइडेन ने रोका मैक्सिको सीमा पर दीवार का काम
Biden's Inauguration 2021: लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद आज आखिरकार अमेरिका को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है, डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। ये पल भारत के लिए भी काफी खास है, जहां कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। हैरिस के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। पूरा शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समयानुसार रात करीब 10.30 बजे हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए वॉशिंगटन डीसी में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए, करीब 25 हजार सैनिकों की तैनाती हुई है। जो बाइडेन और कमला हैरिस कैपिटल हिल के सामने पद पर शपथ ग्रहण की। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से टीवी पर समारोह को देखने की अपील की गई है।
पढ़ें पल-पल की अपडेट

LIVE Feed
राष्ट्रपति बाइडेन का फैसला, पेरिस जलवायु समझौते में दोबारा शामिल होगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के कुछ ही घंटों बाद जो बाइडेन ने फैसला लिया है कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका दोबारा शामिल होगा। इसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन भी किए हैं।
अमेरिका का परीक्षण किया गया है और हम इसके लिए और मजबूत हुए हैं। हम अपने गठबंधनों की मरम्मत करेंगे और एक बार फिर से जुड़ेंगे। बीते हुए कल की चुनौतियों को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि आज और आने वाले कल की चुनौतियों के लिए। हम अपनी शक्ति के उदाहरण से नहीं बल्कि अपने उदाहरण की शक्ति से आगे बढ़ेंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications