जो बाइडेन ने अनजाने में चुकाई थी बेटे हंटर की अय्याशी की कीमत, कॉल गर्ल के खाते में पहुंचे 18 लाख: रिपोर्ट

वाशिंगटन, 24 जून। अमेरिका की लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला व्हाइट हाउस एक बार फिर विवादों की छीटों की मार झेल रहा है। इस बार वजह अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन हैं, जिनका कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता है। हाल ही में हंटर बाइडेन की अय्याशी का बड़ा खुलासा हुआ है जिसकी भारी कीमत अनजाने में जो बाइडेन को चुकानी पड़ी थी। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि हंटर बाइडेन ने एक कॉल गर्ल के साथ रात बिताने की एवज में अनजाने में अपने पिता जो बाइडेन के अकाउंट से 25 हजार डॉलर यानी करीब 18 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान किया था।

रंगीन मिजाज वाले माने जाते हैं हंटर बाइडेन

रंगीन मिजाज वाले माने जाते हैं हंटर बाइडेन

गौरतलब है कि अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी छवि को सुथरा रखने के लिए विवादों से दूर रहते हैं, लेकिन उनके बेटे हंटर बाइडेन अय्याशी और रंगीन मिजाज वाले माने जाते हैं। बीते दिनों उनके लैपटॉप से कुछ ई-मेल और एसएमएस लीक हुए थे जिससे पता चला था कि वह कई महिलाओं और कॉल गर्ल्स के साथ ना सिर्फ संपर्क में हैं बल्कि उनके साथ संबंध भी है। अपनी अय्याशी के चलते हंटर दो बार कर्ज में डूब चुके हैं, और उनके खिलाफ फेडरल इन्वेस्टिगेशन भी शुरू हो गई थी।

जो बाइडेन ने अनजाने में चुकाए 18 लाख रुपए

जो बाइडेन ने अनजाने में चुकाए 18 लाख रुपए

अब स्थानीय मीडिया में हंटर को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट ने अमेरिका की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि हंटर बाइडेन ने 24 वर्षीय कॉल गर्ल के साथ कुछ दिन बाहर बिताए थे जिसकी वजह से उनके पिता जो बाइडेन को 18 लाख रुपए से अधिक की कीमत चुकानी पड़ी थी। रिपोर्ट के मुताबिक हंटर ने रूसी मूल की 'याना' नाम की लड़की को अपनी पहचान 'रोब' के तौर पर बताई थी, दावा किया जा रहा है कि यह महिला लॉस एंजिल्स स्थित होटल चेटो मारमोंट में हंटर से मिलने आती थी।

होटल में कॉल गर्ल के साथ बिताई रात

होटल में कॉल गर्ल के साथ बिताई रात

दोनों होटल में मिले, संबंध बनाया, वोडका पी और अपना पॉर्न वीडियो भी बनाया। कहा जा रहा है कि हंटर के साथ समय बिताने के लिए जब याना ने 5 लाख रुपए से अधिक की रकम मांगी तो हंटर के पास भुगतान का कोई जरिया नहीं था। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे कार्ड से पैसे चुकाए जो वास्तव में उनके पिता जो बाइडेन का था। रिपोर्ट के मुताबिक इन बातों का खुलासा हंटर के लैपटॉप से हुआ जिसका इस्तेमाल वह एक डायरी के तौर पर भी किया करते थे।

लैपटॉप से खुले राज

लैपटॉप से खुले राज

लैपटॉप में सभी मैसेज, तस्वीरें और अन्य निजी डेटा सेव थे, हंटर अपना लैपटॉप डेलवेयर रिपेयर शॉप पर छोड़ आए थे जिसके बाद यह अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के हाथ लगा। तत्कालीन उपराष्ट्रपति के बेटे हंटर ने 24 मई की सुबह जब अपने अकाउंट से पैसे चुकाने की कोशिश की तो वह ट्रांसफर नहीं हुए। इसके थोड़ी देर बाद उनके पास फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Wells Fargo से फ्रॉड डिटेक्शन अलर्ट का मैसेज आता है। अगले दिन हंटर को पता चला की जो ट्रांजेक्शन उनकी फेल हो गई थीं, असल में वह सक्सेसफुल हो चुकी थीं और अकाउंट से पैसे कट चुके हैं।

पिता के अकाउंट से कटे 25000 डॉलर

पिता के अकाउंट से कटे 25000 डॉलर

असल में पैसे कई बार की कटौती के चलते एक घंटे के अंदर करीब 25000 डॉलर कॉल गर्ल 'याना' के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। बाद में हंटर से एक पूर्व गुप्त सेवा विशेष एजेंट ने संपर्क किया, जिसका नाम रॉबर्ट सैवेज III था। उसने मैसेज से बताया कि 'सेल्टिक' के खाते से पैसे का लेन-देन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'सेल्टिक' जो बाइडेन का सीक्रेट सर्विस कोड नाम था, जब वह 2009-2017 तक उपराष्ट्रपति थे। हालांकि बाद में हंटर के पैसे उनके खाते में वापस आ गए थे। याना ने हंटर को एक मैसेज में बताया था कि 5,000 डॉलर वह भेजने में असमर्थ हैं क्योंकि बैंक खाते में कुछ समस्या है।

यह भी पढ़ें: भारतवंशी किरन आहूजा को बाइडेन प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, केंद्रीय कर्मियों के विभाग की बनीं प्रमुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+