सीने पर कैंसर वाला घाव रखे हुए थे जो बाइडेन, डॉक्टर ने समय पर स्किन से निकाले टिश्यू

बेसिल कोशिकाएं कैंसर की सबसे आम और आसानी से ठीक होने वाली कोशिकाएं हैं। ये अन्य कैंसर की तरह अधिक तेजी से फैलती नहीं हैं लेकिन इनका आकार बड़ा हो सकता है। यह कैंसर धूप के संपर्क में आने से फैलता है।

cancer us president joe biden

File Image: PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्किन कैंसर हो गया था। हालांकि अब वह बिल्कुल ठीक हैं क्योंकि डॉक्टरों ने बायोप्सी कर उनकी सीने से त्वचा के घाव को हटा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए लंबे समय तक काम करने वाले व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ'कॉनर ने कहा कि बाइडेन के सीने की स्किन पर घाव हो गया था। फरवरी में सर्जरी के दौरान इस घाव वाली स्किन को हटा दिया गया था। इस स्कीन को जांच के लिए लैब भेजा गया था जहां पता चला कि ये एक कैंसर का रूप बेसल सेल कार्सिनोमा है।

डॉक्टर ने सभी बुरे टिश्यू को हटाया

डॉक्टर ने कहा कि सर्जरी के दौरान कैंसर फैलाने वाले सभी टिश्यूज को हटा दिया गया। इलाज के बाद अब बाइडेन बिल्कुल ठीक हो गए हैं और उन्हें आगे इलाज की जरूरत नहीं है। हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन की सेहत की निगरानी की जा रही है और आगे भी इसकी जांच नियमित रखेंगे। हम इसका ध्यान रखेंगे कि उन्हें स्किन से जुड़ी कोई और परेशानी तो नहीं हो रही है। बीते महीने फिजिकल एग्जामिनेशन के दौरान डॉक्टर ओ'कॉनर ने 80 साल के बाइडेन को बिल्कुल फिट बताया था।

धूप के संपर्क में आने से फैलता है BCC

बेसल सेल कार्सिनोमा (BCC) कैंसर के सबसे आम और आसानी से इलाज किए जाने वाले रूपों में से हैं, खासकर जब जल्दी पकड़े जाते हैं। यह शायद ही कभी घातक होता है या अत्यधिक विनाशकारी हो सकता है। हालांकि इलाज में देरी कराने पर यह त्वचा को विकृत कर सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पुरुषों में आमतौर पर महिलाओं की तुलना में BCC कैंसर की दर अधिक होती है। अधिक अल्ट्रा वायलेट एक्सपोजर यानी कि तेज धूप वाले भौगोलिक स्थानों में यह अधिक होता है।

जनवरी में जिल बाइडेन की भी हुई सर्जरी

इसी साल जनवरी में जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की दाहिनी आंख और छाती में BCC कैंसर पाए गए थे। सर्जरी के दौरान घाव वाली स्किन को निकाल लिया गया था। वहीं, बाइडेन के बेटे ब्यू को ब्रेन कैंसर था। 2015 में उसकी मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को बढ़ती उम्र की बीमारियों ने घेर रखा है। बाइडेन को 1988 में 'ब्रेन एन्यूरिज्म' भी हुआ था, जिसका वो इलाज करा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+