ऋषि सुनक को नहीं पहचाए पाए जो बाइडेन, धक्का देकर गार्ड को देने लगे सलामी, अमेरिकी राष्ट्रपति का उड़ा मजाक
जो बाइडेन अक्सर अपनी उम्र को लेकर आलोचना का कारण बनते आए हैं। वे अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इतनी उम्र होने के बावजूद उन्होंने एक बार और राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी जताई है।

अमेरिका और ब्रिटेन के राष्ट्र प्रमुखों की मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड में मुलाकात हुई। जो बाइडेन और ऋषि सुनक एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेलफास्ट आए थे। इस दौरान एक हैरान करने वाला नजारा दिखा जहां अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने सुनक को नहीं पहचाना और उन्हें दूर जाने के लिए धक्का दे दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति गुड फ्राइडे शांति समझौते की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने उत्तरी आयरलैंड आए हैं जहां ये वाकया हुआ। उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में हवाई जहाज से जब राष्ट्रपति बाइडेन उतरे तो उनका स्वागत करने के लिए वहां सुनक भी मौजूद थे।
हालांकि इस दौरान जो बाइडेन ने ब्रिटिश पीएम को नहीं पहचाना और उन्होंने उन्हें साइड करते हुए वहां खड़े सुरक्षाकर्मी को सलामी दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खासा सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब बाइडेन ने ऐसी हरकत की है।
Had a fantastic meeting with Joe Biden, in which I said “hello” then he pushed me out of the way so he could speak to someone else.#JoeBidenpic.twitter.com/fsXXyl3JkY
— Parody Rishi Sunak (@Parody_PM) April 12, 2023
आपको बाते दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति की उम्र को लेकर अक्सर उन्हें निशाना बनाया जाता है। 80 साल के बाइडेन अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं। विपक्षी पार्टी की नेता और 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए दावेदारी ठोकने वाली निक्की हेली ने भी हाल में ही बाइडेन की उम्र को लेकर कई सवाल उठाए थे।
आखिर क्यों बाइडेन पर उठते हैं सवाल?
पिछले साल जून में उत्तरी कैरोलिना में जो बाइडेन भाषण दे रहे थे। भाषण के खत्म होने के बाद बाइडेन अकेले ही हवा में हाथ मिलाते दिखे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल उनके साथ स्टेज शेयर करने वाला कोई नहीं था। बाइडेन इतने गुमसुम हो गए कि उन्हें ये बात याद ही नहीं रही कि मंच पर वो अकेले हैं।
पिछले साल हुए G20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक फोटो खूब वायरल हुआ था। इस कार्यक्रम में उनके हाथ में एक कागज था। इस पर विस्तार से लिखा था कि उन्हें हॉल में क्या-क्या करना है। जैसे कि, कहां बैठना है- कब और कितनी देर बोलना है। इतना ही नहीं फोटो सेशन में कहां खड़ा होना है, यह भी उस पर लिखा हुआ था।
बीते साल 2022 में वे डेमोक्रेटिक पार्टी के एक टाउनहॉल में गये, जहां भाषण के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद का नाम लेकर उन्हें तीन बार स्टेज पर आमंत्रित किया था। हैरानी की बात ये है कि जिस सांसद का नाम लेकर वह उन्हें बुला रहे थे उनका दो दिन पहले ही निधन हो चुका था।












Click it and Unblock the Notifications