Biden के करीबी सहयोगी का Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव, दोनों के बीच हुई थी मुलाकात

वाशिंगटन। Joe Biden Aide tested Covid 19 Positive: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए व्हाइट हाउस के होने वाले वरिष्ठकार सलाहकार सांसद केड्रिक रिचमंड कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने हाल ही में जो बाइडेन से मुलाकात की थी।

Joe Biden

रिचमंड रिपब्लिकन सीनेटर के खिलाफ चुनाव में हिस्सा ले रहे दो डेमोक्रेट उम्मीदवारों के समर्थन करने के लिए जार्जिया पहुंचे थे। वहां उनकी बाइडेन और दोनों उम्मीदवारों से मुलाकात हुई थी। नए राष्ट्रपति के लिए सत्ता परिवर्तन में जुटी ट्रांजिशन टीम के प्रवक्ता ने बताया कि नव-निर्वाचित राष्ट्रपति और रिचमंड के बीच खुले वातावरण में मुलाकात हुई थी और ये 15 मिनट से भी कम चली थी।

प्रवक्ता ने सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि "रिचमंड जिन्हें व्हाइट हाउस में पब्लिक एंगेजमेंट का निदेशक बनाया गया है और निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन के बीच निकट संपर्क नहीं हुआ था।" 78 वर्षीय बाइडेन का गुरुवार को कोविड टेस्ट किया गया था और वे निगेटिव पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+