जंग के बीच इजराइल पहुंचे जो बाइडेन, खुद पीएम नेतन्याहू ने किया रिसीव, जानिए क्या चाहता है अमेरिका?

इजराइल-हमास के बीच जारी जंग के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति इजराइल पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इस दौरे के बीच अमेरिका-इजराइल के बीच एकजुटता का प्रदर्शन करने वाले हैं। उनका ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब गाजा में एक अस्पताल पर हुए हमले में 500 लोगों की मौत हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद बाइडेन को रिसीव करने राजधानी तेल अवीव के बेंगुरिअन एयरपोर्ट पहुंचे।जो बाइडन ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और बेन गुरियन से मुलाकात की। इस दौरान बाइडन ने इजरायल के कई अधिकारियों से भी एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

Joe Biden Israel visit

जो बाइडन की इस यात्रा में बहुत सी चीजें दांव पर लगी हुई हैं। वो जब ये यात्रा कर रहे हैं तो मध्य-पूर्व में हालात काफी गंभीर हो चुके हैं। खासकर गाजा पट्टी के अल अहली अरब अस्पताल में हुए विस्फोट के बाद से जिसमें 500 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है।

इस अस्पताल पर हुए हमले के बाद हमास ने जहां इजराइल पर अस्पताल में बेकसूर लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इजराइल ने हमास के आतंकियों की ओर से मिसगाइडेड मिसाइल चलाकर अपने ही अस्पताल में निर्दोष लोगों को मारे जाने का आरोप लगाया है।

अस्पताल पर हमले के बाद जो बाइडेन के लिए मुश्किलें इतनी बढ़ गई हैं कि उनके लिए कोई भी एकतरफा फैसला लेना मुश्किल होगा। हालांकि अलजजीरा ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक वो हमास के बड़े नेताओं पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर सकते हैं।

उधर इजराइली फौज हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर चुकी है और उसे सरकार से हरी झंडी का इंतजार है। इजराइल चाहता है कि अमेरिका हमास के खिलाफ ऑपरेशन में उसकी राजनीतिक और आर्थिक तौर पर मदद करे। वहीं, अमेरिका, इजराइल की कड़ी प्रतिक्रिया से पहले अरब देशों का मन टटोल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+