Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Elon Musk का 'लव इन 1994', एक्स Girlfriend ने शेयर की तस्वीरें! कहा, पहले ऐसे थे मस्क

कॉलेज के दिनों में जेनिफर और मस्क का प्यार परवान चढ़ रहा था। कॉलेज के दोस्त अक्सर उनके प्यार के बारे में ही बातें करते रहते थे।

न्यूयॉर्क, 24 अगस्त : दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क अपनी प्राइवेट और सोशल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। खास कर लोग उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानने की इच्छा रखते हैं। लोगों की इच्छा पूरी भी हो जाती है। खबर के मुताबिक, एलन मस्क अपने कॉलेज के दिनों में क्या करते थे कैसे रहते थे,वे क्या सोचते थे, इन सबके बारे में उनकी कॉलेज के दिनों वाली उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने काफी कुछ खुलासा कर दिया है।

मस्क की कॉलेज गर्लफ्रेंड

मस्क की कॉलेज गर्लफ्रेंड

दरअसल्, एलन मस्क की कॉलेज के दिनों वाली गर्लफ्रेंड जेनिफर ग्वेने ने अपने सौतेले बेटे के कॉलेज की ट्यूशन फीस जुटाने के लिए अपने और एलन मस्क की कई प्राइवेट तस्वीरों को ऑक्शन पर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 में एलन मस्क और जेनिफर एक दूसरे को डेट करते थे। वे एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। 1994 में दोनों पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। उन दोनों का लव रिलेशन करीब एक साल तक चला।

कॉलेज में मस्क को हुआ था जेनिफर से प्यार

कॉलेज में मस्क को हुआ था जेनिफर से प्यार

कॉलेज के दिनों में जेनिफर और मस्क का प्यार परवान चढ़ रहा था। कॉलेज के दोस्त अक्सर उनके प्यार के बारे में ही बातें करते रहते थे। जेनिफर बताती हैं कि, एलन मस्क और उनकी कई सारी तस्वीरें है जो कॉलेज के दिनों में खिंचवाई थी।वो दिन भी सुहाने थे, एलन मस्क ने कई उपहार जेनिफर को दी थी। गिफ्ट के तौर पर एलन ने जेनिफर को अपना हस्ताक्षर किया हुआ जन्मदिन कार्ड, कीमती सोने का हार और कई अन्य महंगे सामान दिया था।

कॉलेज में काफी मशहूर थे मस्क

कॉलेज में काफी मशहूर थे मस्क

मस्क की एक्स जेनिफर बताती हैं कि, मस्क और उनकी प्रेम कहानी 1994-1995 के बीच हुई थी। जब वे दोनों पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के क्वाड्रैंगल डॉर्म के 'स्प्रूस स्ट्रीट' हिस्से में रेजिडेंट एडवाइजर्स (आरए) के रूप में रहते थे और काम करते थे तब उनका प्यार परवान चढ़ा था। इस दौरान ये दो युवा जोड़े कॉलेज में काफी मशहूर थे।

तस्वीरों का ऑक्शन

तस्वीरों का ऑक्शन

एलन मस्क की कॉलेज गर्लफ्रेंड आगे बताती हैं कि, उन दोनों ने यादों के तौर पर कई सारी तस्वीरें साथ लीं। इनमें से अधिकांश तस्वीरें उनके हॉस्टल (छात्रावास)के कमरे में ली गई थी। ग्वेने ने एक तस्वीर के बारे में बताया कि , एलन मस्क इस तस्वीर में फर्श पर लेटे हंसते हुए दिख रहे हैं, उनका पैर टेबल के ऊपर है। उन्होंने बताया कि, एलन मस्क तस्वीर खिंचवाने के दौरान मुझसे हंसने के लिए कहते थे। इसलिए मस्क के साथ मेरे अधिकांश तस्वीरों में मैं हंसती हुई दिख रही हूं।

ट्विटर डील से पीछे हटने के बाद से फंसे हैं मस्क

ट्विटर डील से पीछे हटने के बाद से फंसे हैं मस्क

बता दें कि, ट्विटर डील (Twitter Deal Case) करने और बाद में उससे पीछे हटने को लेकर फिर से मीडिया के सुर्खियां बटोर रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं। ट्विटर ने उनके खिलाफ अमेरिका के डेलावेयर की कोर्ट में समझौते के एकतरफा उल्लंघन को लेकर उन पर कई आरोप लगाए हैं। ट्विटर के कानूनी पेंच में खुद को फंसता देख एलन मस्क ने कंपनी के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी से मदद मांगी है। इसलिए अमेरिका की अदालत ने डोर्सी को कोर्ट ने समन भेजकर गवाही के लिए बुलाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+