एलन मस्क के बाद अब जेफ बेजोस को मिला नासा का कॉन्ट्रैक्ट, चांद को लेकर शुरू हुई अरबपतियों की रेस

नासा ने जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन को 3.4 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ब्लू ओरिजिन अर्टेमिस मिशन के तहत चांद पर एस्ट्रोनॉट्स को पहुंचाने के लिए लैंडर बनाएगा। इस लैंडर का नाम ब्लू मून रखा गया है।

Race To The Moon

नासा ने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के बाद अब अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के साथ भी एक मून कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसे कॉन्ट्रैक्ट 'आर्टेमिस-5 मिशन' नाम दिया गया है।

नासा का एलोन मस्क के स्पेसएक्स संग 2025 तक चंद्रमा पर मनुष्यों को भेजने के लिए 3 बिलियन डॉलर का पहले से कॉन्ट्रैक्ट है। इस बीच नासा ने जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के साथ इसी तरह का एक अनुबंध किया है। इस करार का मूल्य 3.4 बिलियन डॉलर है।

ऐसे में चांद पर मनुष्य भेजने को लेकर अब दो अरबपतियों में दिलचस्प रेस शुरू हो गई है। जेफ बेजोस ने एक बयान में घोषणा की उन्होंने नासा के साथ एक महत्वपूर्ण करार हासिल किया है, जिससे वह चंद्रमा पर मनुष्यों को भेजने के अपने लक्ष्य के करीब आ गए हैं।

नासा ने भी पुष्टि की है कि बेजोस की निजी रॉकेट कंपनी, ब्लू ओरिजिन को आर्टेमिस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाना है।

नासा के अधिकारी ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर कहा कि मस्क और स्पेसएक्स के नेतृत्व में, ब्लू ओरिजिन के साथ नासा का हालिया अनुबंध दो अरबपतियों के बीच प्रतिस्पर्धा को तेज करता है। नासा अधिक से अधिक कॉम्पिटिशन चाहते है ताकि यदि एक प्रोग्राम फेल हो तो भी उसका बैकअप तैयार रहे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नासा बेजोस की कंपनी से एक लूनर लैंडर की मांग की है। जो एक 50 फीट के स्पेस क्राफ्ट का हिस्सा होगा। जिसे ब्लू मून कहा गया है। मिशन को 2029 में लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए एस्ट्रोनॉट्स को चांद के सरफेस पर उतारा जाएगा।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, जेफ बेजोस ने उत्साहित होकर लिखा है, "हम चंद्रमा पर जा रहे हैं!" इस कैप्सन के साथ ब्लू ओरिजिन के प्रस्तावित चंद्र लैंडर का चित्रण था, जो बेजोस के चंद्रमा पर एक स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करने के इरादे की ओर इशारा करता था।

ऐसा माना जा रहा है मस्क के प्रयासों की तुलना में बेजोस का मिशन अधिक महत्वाकांक्षी गुंजाइश रखता है। ब्लू ओरिजिन की टीम में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसमें बोईंग और लॉकहीड मार्टिन जैसी चर्चित कंपनियां शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक लॉकहीड स्पेसक्राफ्ट की सर्विसिंग और रीफ्यूलिंग का काम देखेगा। वहीं, बोईंग स्पेसक्राफ्ट में डॉकिंग टेक्नोलॉजी लगवाएगा. ड्रैपर गाइडेंस, नेविगेशन और सिमुलेटर टेक्नोलॉजी लगाएगा. एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी पेलोड एकोमोडेशन देखेगा. हनीबी रोबोटिक्स कार्गो डिलिवरी सिस्टम संभालेगा.

ब्लू ओरिजिन के आर्टेमिस-5 मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्र सतह पर तैनात करना है, विशेष रूप से चंद्रमा के बर्फीले दक्षिणी ध्रुव की खोज पर ध्यान केंद्रित करना है।

वहीं नासा स्पेसएक्स के साथ आर्टेमिस मिशन-3 और 4 के तहत दो एस्ट्रोनॉट्स को चांद तक ले जाएगी। इसमें एक महिला होगी। आर्टेमिस 3 और आर्टेमिस 4 दोनों के लिए मानव लैंडिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले 2021 में नासा ने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स संग करार किया था। बेजोस ने भी अनुबंध के लिए प्रतिस्पर्धा की थी लेकिन असफल रहे थे। इसके बाद जेफ बेजोस और उनकी कंपनी ब्लू ओरिजिन ने केस दायर भी किया था लेकिन अदालत ने इसे ठुकरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+