जापान की राजकुमारी को आम आदमी से हुआ प्यार, महल छोड़ छोटे से घर में रहेंगी
जापान की राजकुमारी को आम आदमी से हुआ प्यार महल छोड़ छोटे से घर में रहेंगी
Recommended Video

नई दिल्ली। काफी वक्त से एक अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहीं जापान की राजकुमारी ने माको ने आखिर परिवार से इजाजत मिलने के बाद केई कोमुरो से अपन सगाई की घोषणा कर दी है। रविवार को इस बाबत उन्होंने बताया है। इस शादी के बाद माको शाही परिवार से अलग हो जाएंगी। माको 2012 में पढ़ाई के दौरान कोमुरो से मिलीं थी और इसके बाद से दोनों लगातार एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।


आम आदमी से शादी करने पर छोड़ना होता है राजघराना
जापान के राजघराने के नियम के हिसाब से अगर शाही परिवार की कोई लड़की किसी आम आदमी से शादी करती है तो उसे राजघराना छोड़ना होता है। ऐसे में माको शादी के बाद शाही खानदान से अलग आम लड़की हो जाएंगी और उन्हें कोई शाही सुविधा नहीं मिलेगी। 25 साल की राजकुमारी माको राजा अकिहीतो की सबसे बड़ी पोती हैं। हालांकि शाही परिवार से मर्द अगर आम लड़की से शादी करें तो उन्हें राजमहल नहीं छोड़ना होता है।

ऐसे शुरू होकर शादी तक पहुंची ये प्रेम कहानी
25 साल की राजकुमारी माको और 25 साल के केई कोमुरो 2012 में पहली बार मिले थे, तब दोनों पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की मुलाकात टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में हुई थी। मोको ने कहा कि केई की मुस्कान ने उनका दिल जीत लिया था। पहली मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया। 2013 में केई ने मेको को प्रपोज किया। इसके बाद मेको ने उसे अपने परिवार से लोगों से मिलवाया और आखिर उनकी हां के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।

शाही अंदाज में होगी आम आदमी से शादी
केई कोमुरो एक सामान्य परिवार से है। वह एक कंपनी में काम करते हैं। माको ने भले ही आम आदमी को जीवनसाथी चुना है लेकिन खबरों की मानें तो शादी शाही तरीके से ही होगी। जून में सगाई के बाद शादी की औपचारिक घोषणा होगी। शादी की तारीख तय होने के बाद माको और कोमुरो राजा और रानी से मिलने जाएंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications