चीन ने ताइवान के ऊपर से दागीं बैलिस्टिक मिसाइल, 5 जापान के इलाके में जा गिरीं, रक्षा मंत्री हुए नाराज

जापान ने दावा किया है कि चीन द्वारा दागे गए 5 बैलिस्टिक मिसाइल उसकी सीमा में गिरे हैं। जापान का दावा है कि चीन द्वारा दागे गए बैलिस्टिक मिसाइल उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र ओकिनावा में गिरे हैं।

टोक्यो, 04 अगस्तः बीजिंग की कड़ी चेतावनियों के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की यात्रा के बाद चीन, ताइवान के आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सैन्याभ्यास कर रहा है। इस बीच जापान ने दावा किया है कि चीन द्वारा दागे गए 5 बैलिस्टिक मिसाइल उसकी सीमा में गिरे हैं। जापान का दावा है कि चीन द्वारा दागे गए बैलिस्टिक मिसाइल उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र ओकिनावा प्रांत के हेटेरुमा द्वीप के दक्षिण-पश्चिम समुद्री इलाके में गिरे हैं।

तस्वीर- पीटीआई

5 बैलिस्टिक मिसाइल गिरने का दावा

5 बैलिस्टिक मिसाइल गिरने का दावा

जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने गुरुवार को कहा कि चीन द्वारा दागी गई 5 बैलिस्टिक मिसाइल देश के विशेष आर्थिक जोन में गिरी हैं। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि चीन द्वारा लांच की गई 9 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 5 जापान की सीमा में गिरी हैं। किशी ने कहा कि दागी कई 9 मिसाइलों का आंकड़ा जापानी पक्ष द्वारा किया गया आंकलन है।

जापान ने विरोध दर्ज कराया

जापान ने विरोध दर्ज कराया

जापान सरकार ने चीन से इस घटना पर राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। किशी ने इसका घटना के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है जो हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा से संबंधित है। हालांकि चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा गुरुवार को कहा कि उसने ताइवान के उत्तर पूर्व और दक्षिण में 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी 11 बैलिस्टिक मिसाइलों के दागे जाने की पुष्टि की।

ताइवान के ऊपर से गुजरा था मिसाइल

ताइवान के ऊपर से गुजरा था मिसाइल

मिसाइलों के ट्रैजेक्ट्ररी से पता चला है कि जापान के विशेष आर्थिक जोन में गिरने से पहले ये मिसाइल ताइवान के ऊपर से गुजरा था। जापान का विशेष आर्थिक क्षेत्र समुद्र तट से 200 समुद्री मील यानी 370 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ है। जापान के सबसे दक्षिणी द्वीप क्षेत्र ओकिनावा, ताइवान के नजदीक है। ताइवान के योनागुनी द्वीप से जापान के ओकिनावा प्रांत की दूरी मात्र 110 किलोमीटर है।

अब तक का सबसे बड़ा सैन्याभ्यास कर रहा चीन

अब तक का सबसे बड़ा सैन्याभ्यास कर रहा चीन

बतादें कि पेलोसी की यात्रा से भड़के हुए चीन ने ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान की खाड़ी में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। वहीं जवाबी कार्रवाई में ताइवान ने भी अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इसके साथ ही ताइवान का कहना है कि चीन ने परमाणु क्षमता से लैस डोंगफेंग मिसाइलों के जरिए फायरिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+