Earthquake in Japan: जापान में 2 बड़े भूकंप के झटके, 6.6 तीव्रता के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
जापान में एक के बाद एक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहला भूकंप इजू आइलैंड पर महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई गई है। इसके बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है। एजेंसी ने इज़ू श्रृंखला में द्वीपों के लिए 1 मीटर तक की ऊंचाई तक लहरें उठने की भविष्यवाणी की है।
भूंकप जापानी समय के मुताबिक सुबह 11 बजे इज़ू द्वीप श्रृंखला में तोरीशिमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके 45 मिनट बाद इजू आईलैंड पर एक और तेज भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.40 बताई गई है। तटीय क्षेत्रों और नदी के मुहाने के पास के लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications