निज्जर हत्याकांड पर भारत-कनाडा में हुई सीक्रेट बैठक, जयशंकर और मेलानी जोली के बीच क्या हुई बातचीत?
India-Canada Secret Talk: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ रखी है। इसको लेकर कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कुछ दिन पहले वाशिंगटन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक गुप्त बैठक की थी। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। हालांकि भारत और कनाडा के विदेश मंत्रालय ने दोनों की पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट में बताया गया कि कनाडाई सरकार नई दिल्ली के साथ तनावपूर्ण राजनयिक स्थिति को हल करने के प्रयास कर रही थी। ये तब हुआ जब भारत ने कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला लिया था। कनाडाई विदेश मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे इस मुद्दे को निजी तौर पर सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली के निर्देश के बाद कनाडाई मंत्री ने कहा कि हम भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम निजी तौर पर बातचीत करना जारी रखेंगे, क्योंकि हमारा मानना है कि राजनयिक बातचीत तभी सबसे अच्छी होती है, जब वे निजी रहती हैं।
कनाडा के सीटीवी न्यूज की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक देश ने भारत से लगभग 30 राजनयिक स्टाफ सदस्यों को कुआलालंपुर या सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया है।
आपको बता दें कि 19 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। कनाडाई पीएम ट्रूडो ने इसमें भारत का हाथ बताया था। निज्जर एक कनाडाई नागरिक था और दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने जून में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हालांकि भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेतुका बयान बताया। साथ ही कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया था। इसके बाद से दोनों देशों में विवाद जारी है।












Click it and Unblock the Notifications