नेवादा में जीत के साथ ही हिलेरी ने दावेदारी में बढ़ाया एक कदम
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा में आयोजित कॉकस को बेहद कम अंतर से जीत लिया है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया की खबरों के जरिए मिली है।

हिलेरी की जीत की खबर मीडिया में आने के कुछ ही समय बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार ने इस बाबत एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि नेवादा के कोने-कोने से संकल्प और पूरे मन के साथ निकलकर आए लोगों की जीत है।
80 प्रतिशत वोटों की गणना होने पर हिलेरी को 52.2 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि बर्नी सैंडर्स को 47.7 प्रतिशत वोट मिले थे। हिलेरी ने अपने समर्थकों के लिए लिखे ईमेल में लिखा कि हम नेवादा कॉकस जीत गए।
उन्होंने कहा कि इस प्राइमरी में किसी एक को चुनना मुश्किल रहा होगा क्योंकि सच्चाई तो यह है कि सीनेटर सैंडर्स और मैं एक मूल आधार पर सहमत
थे। यह आधार था: वॉल स्ट्रीट, बड़े बैंक, दवा कंपनियां और इन सभी के पास हमारे देश में बहुत अधिक ताकत और प्रभाव है।
वहीं डोनाल्ड ट्रंप के साउथ कैरोलिना से जीतने की खबरें हैं। इसके साथ ही अमेरिकी चुनावों के लिए उम्मीदवारी दौड़ में एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications