हमास पर कहर बनकर टूटी इजराइल की महिला सैनिक, 25 आतंकियों को मारकर पूरे गांव को बचाया

इजराइल में हमास आतंकियों ने शनिवार सुबह इजराइल पर हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में आतंकी जल-थल-वायु तीनों ही रास्ते से इजराइल की धरती पर घुस आए। यहां इन्होंने बड़ी संख्या में लोगों का नरसंहार किया। वो अपने साथ सैकड़ों लोगों को किडनैप करके भी ले गए।

इस अशांति के बीच में, उल्लेखनीय बहादुरी और वीरता की कहानियां अक्सर आशा और प्रेरणा की किरण के रूप में सामने आती हैं। इजराइल में चल रहे संघर्ष में एक महिला सैनिक की वीरता की कहानी ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Israeli soldier Inbal Lieberman

यह कहानी है 25 वर्षीय इजरायली महिला इनबार लिबरमैन की, जिसने एक अभूतपूर्व हमले के सामने असाधारण साहस दिखाते हुए कई आतंकियों न सिर्फ ढेर किया बल्कि आमलोगों की भी जान बचाई।

इनबार लिबरमैन की बहादुरी के किस्से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनबार ने गांव के लोगों के एक ग्रुप का नेतृत्व करके दो दर्जन से ज्‍यादा आतंकियों को ढेर कर किबुत्‍ज के करीब एक गांव निर-अम को बर्बाद होने से बचा लिया।

इनबार दिसंबर 2022 से किबुत्‍ज नीरअम में सिक्‍योरिटी को-ऑर्डिनेटर के तौर पर तैनात हैं। इनबार ने शनिवार तड़के ब्‍लास्‍ट्स की आवाज सुनी जिसके बाद वह अपने साथ अपने 12 सदस्यों वाली टीम के साथ मैदान में उतर गई।

इनबार लिबरमैन ने अपनी टीम को पूरी बस्ती में रणनीतिक जगहों पर तैनात किया था। इसकी वजह से टीम ने आतंकियों पर घात लगाकर हमला किया। इसकी वजह से कई आतंकी पकड़ में आ गए और बड़े स्‍तर पर तबाही को रोका जा सका।

इस दौरान इस इनबार के ग्रुप ने न सिर्फ गांव के लोगों की रक्षा की बल्कि वहां हमला करने वाले आतंकियों को भी धूल चटा दी। आपको बता दें कि ये जगह गजा पट्टी से केवल एक मील की दूरी पर स्थित है।

रिपोर्ट के मुताबिक लिबरमैन ने अकेले ही 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। जबकि उनकी टीम ने 4 घंटे में 20 से अधिक आतंकियों का काम तमाम कर दिया। लिबरमैन की टीम ने निर-अम को उस किले में बदल दिया था जिसे भेदना मुश्किल था।

यही वजह है कि पूरा सोशल मीडिया इनबार लिबरमैन की प्रशंसा से गूंज उठा है और उनके कार्यों की तुलना पौराणिक कथाओं से की जा रही है।

न्बाल की टीम का हिस्सा रहे एक शख्स की पत्नी इलित पाज ने इजराइल ह्योम से बातचीत में कहा, 'मेरे पति भी उस यूनिट का हिस्सा थे, इन्हें गोलीबारी की आवाज आई और सभी ने एक दूसरे से संपर्क किया। सब समझ गए थे कि क्या करना है लेकिन इन्बाल ने फैसला लिया कि इंतजार नहीं करना चाहिए और मैदान में कूदना होगा। यहां तक कि इन्होंने ऐसा बहुत जल्दी किया, जिससे दर्जनों लोगों की जान बच पाई।

सोशल मीडिया पर लोग इन्बाल की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें इजराइल से पुरस्कार देने की मांग हो रही है। लोगों का कहना है कि इन्बाल की कहानी लोगों के लिए मिसाल बनेगी। इसे हमेशा याद रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+