पहली बार हुआ ऐसा... इजरायली यात्रियों से भरे विमान ने सऊदी अरब में की आपात लैंडिंग, PM नेतन्याहू दिया धन्यवाद

सेशल्स से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रहे एक विमान की सऊदी अरब के जेद्दा शहर में सोमवार को आपातकालीन लैंडिंग का सामना करना पड़ा। हवाई कंपनी एयर सेशल्स एयरलाइंस ने कहा कि उसका एचएम022 विमान, जिसमें 128 इजरायली यात्री सवार थे, उसे तकनीकी कारणों से उतरना पड़ा।

इन सभी यात्रियों को हवाईअड्डा परिसर के एक होटल में रात भर ठहराया गया। मंगलवार को वापस सभी लोगों को तेल अवीव के लिए रवाना कर दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली यात्रियों के आतिथ्य के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद दिया है।

israel plane emergency landing in saudi arabia

नेतन्याहू ने पुराने ट्विटर और नए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेद्दा शहर को दिखाई दे रहा है। वो कह रहे हैं, "मैं सऊदी प्रशासन की बहुत सराहना करता हूं कि उन्होंने इजरायली यात्रियों के प्रति गर्मजोशी दिखाई, जिनका विमान संकट में था और उसे जेद्दा में मजबूरन आपाताकलीन लैंडिंग करनी पड़ी। मैं बहुत ख़ुश हूँ कि वे सभी घर वापस आ रहे हैं। मैं एक पड़ोसी के गर्मजोशी दिखाने के लिए बहुत सराहना करता हूं।"

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों ने जेद्दा में एक हवाई अड्डे के होटल में रात बिताई और उन्हें वैकल्पिक विमान से एयरलाइन द्वारा वापस भेज दिया गया।

मीडिया से यात्रियों ने घटना की भयावहता का वर्णन करते हुए कहा कि कैबिन से किसी चीज के जलने की गंध काफी देर तक आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पायलट को दी। इसके बाद पायलट ने उन्हें बताया कि वे सऊदी अरब में लैंड करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सऊदी अरब एक ऐसा देश है जिसके साथ इजरायल का कोई राजनयिक संबंध नहीं है। दोनों देशों की दशकों पुरानी दुश्मनी रही है। ऐसे में पायलट की घोषणा के बाद यात्रियों के बीच डर फैल गया।

यात्रियों ने बताया कि उनके विमान के लैंड होने के बाद वह रनवे पर लंबे वक्त तक निष्क्रिय खड़ा था। किसी तरफ से कोई पहल न होते देख वे परेशान हो गए। इस दौरान इजरायली अधिकारी समस्या को सुलझाने में व्यस्त थे। हालांकि जल्द ही सऊदी सुरक्षा बलों ने यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के एक होटल में पहुंचाया।

कुछ इजरायली यात्रियों ने इस पल को यादगार बताया है। बीबीसी से बात करते हुए एक यात्री मायमा श्टाल ने बताया, "यह बहुत डरावना था। लेकिन हम सबका बहुत अच्छे से स्वागत किया। हम यह देखकर बहुत ख़ुश थे कि ठीक और सुरक्षित हैं।"

आपको बता दें कि 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडन की यात्रा के दौरान सऊदी अरब ने इजरायली उड़ानों पर से अपना प्रतिबंध हटा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+