इजराइली सेना ने गाजा सिटी को घेरा, IDF प्रमुख का दावा हम युद्ध के अहम चरण में बढ़ चुके हैं

अक्‍टूबर माह की शुरूआत में शुरू हुए आतंकी हमले के बाद इजराइल ने गाजा में हमास को चारों खाने चित्‍त कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने गुरुवार जानकारी दी कि उनके जवानों ने गाजा सिटी को पूरी तरह से घेर लिया है। गाजा को कई दिशाओं से घेरे जाने के बाद माना जा रहा है कि
अब आर-पार की जंग होने की अशंका है।

Israel Hamas War

जनरल हरजी हलेवी ने गुरुवार को दिए अपने बयान में कहा कि हमारे सैनिक गाजा शहर के अंदर काम कर रहे हैं और इसे कई दिशाओं से घेर चुके हैं।

आईडीएफ चीफ हलेवी ने वायु सेना अड्डे से अपना जो बयान जारी किया है उसमें कहा "हम युद्ध में एक अहम चरण में आगे बढ़ चुके हैं। हमाने सेनाएं उत्‍तरी गाजा के केंद्र में हैं गाजा शहर के अंदर काम कर रही है और उसके आसपास में काम कर रही हैं। जमीनी आक्रमण और उपलब्ध्यिों को हमारी सेना गहरा कर रही हैं।"

आईडीएफ चीफ हलेवी "सैनिक बल एक घने और जटिल शहरी क्षेत्र में लड़ रही हैं, जिसके लिए पेशेवर लड़ाई और साहस की आवश्यकता है।"

उन्‍होंने कहा इस युद्ध में हमें दर्दनाक और बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है ग्राउंड स्‍तर पर की गई कार्रवाई में अब तक हमारे 18 सैनिक मारे गए हैं। हमने इस युद्ध में अपने सर्वश्रेष्ठ जाबाजों को खो दिया, हम उनके परिवारों के साथ है, इसके साथ उन्‍होंने कहा हमास को हम जीतना जारी रखेंगे।

गाजा को ईंधन आपूर्ति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हलेवी ने कहा कि अस्पतालों में ईंधन के उपयोग की परमीशन दी जाएगी।

हलेवी ने कहा हम इस प्‍वाइंट पर ईंधन नहीं लाएं हैं। हम हर दिन पटृी में स्थिति की जांच करते हैं। उन्‍होंने बताया । एक ह्फ्ते से अधिक समय पहले ही उन्होंने हमें बताया है कि अस्पतालों में ईंधन खत्म हो जाएगा, और ऐसा नहीं हुआ है। ईंधन को, निरीक्षण के साथ, अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। साथ ही हम ये सुनिश्चित करने करेंगे कि यह हमास के सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर रहा हो।

वहीं दूसरी ओर क्रॉसिंग पर एक फिलिस्तीनी अधिकारी वाएल अबू उमर ने गुरुवार को मीडिया को बताया 400 विदेशी नागरिकों के गाजा छोड़ने और राफा क्रॉसिंग के जरिए मिस्र में एंट्री करने की उम्‍मीद हे। इस लिस्‍ट में 595 लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें गाजा से प्रस्थान के लिए मंजूरी मिल गई है।

बता दें 7 अक्टूबर से युद्ध जारी है अब तक इज़रायली हमलों में 8,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। इज़रायल पर हमास के हमले में 1,400 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+