गाजा हमले में गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि गाजा पर लगातार जारी इस्राइली हमले में मासूम भयानक मौत के घाट उतारे जा रहे हैं। अभी तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जानकारी है कि इस्लामिक जिहाद की वरिष्ठ प्रवक्ता की भी मौत हो गई है। इस्राइल ने बारह घंटे के सीज फायर करने का ऐलान किया है।
अंतराराष्ट्रीय पर स्तर पर मीटिंग
गाजा में संघर्ष विराम के लिए दबाव बनाने के मकसद से अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी समेत 6 से भी ज्यादा विदेश मंत्री फ्रांस में एक मीटिंग करने जा रहे हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, यूरोपीय संघ, तुर्की और कतर के समकक्षों के साथ मीटिंग करेंगे।
मासूमों पर बरस रहा कहर
मानवाधिकार संस्थाओं के मुताबिक मारे गए फलस्तीनियों में 80 फीसदी नागरिक हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। यूएन के मुताबिक शरणार्थियों की संख्या भी सवा लाख के करीब हो गई है। इतनी बड़ी तादाब में बेघर हुए परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना भी मुश्किल का सबब बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications